बरेली । थाना क्यूलडिया क्षेत्र के गांव अटंगा चांदपुर निवासी अफजल खान पुत्र अजमत खान ने बताया गांव में उर्स का मेला चल रहा है उस मेले का आयोजन हम लोग करते हैं उर्स के मेले में ग्राम प्रधान आजम साथ में आसिफ और इस्लाम दुकानदारों से उघाई कर रहे थे हम लोगों ने इसका विरोध किया तो आजम ने अपने साथी आसिफ, इस्लाम ,यासीन, आशीष ,नसीम , नियामत , साबिर और 10 अज्ञात लोगों को बुला लिया और लाठी डंडों से हमला कर दिया जिसमें 27 वर्षीय अफजल खान, 13 वर्षीय अंजुल खान , अमान खान , जैनुल खान घायल हो गए । घायलों ने थाना क्यूलडिया पुलिस को तहरीर दी पुलिस ने घायलों को मेडिकल परीक्षण के लिए अस्पताल भेजा । अफजल खान ने बताया पुलिस ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।