लूटपाट के दौरान किसान की हत्या का मामला फर्जी निकला, पत्नी ने की थी पति की हत्या

WhatsApp-Image-2024-05-27-at-16.59.26
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। जिले में हुई दो दिन पहले हत्या क़ा पुलिस ने पर्दाफाश किया है। पुलिस ने हत्या के आरोप में मृतक की पत्नी को गिरफ्तार कर जेल भेजा है। पत्नी नें मामूली कहासुनी के बाद अपने पति की हत्या कर दी। जब पति सो गया तो पत्नी नें सिर पर प्रहार कर हत्या कर दी । उसके बाद थाने जाकर अपनें घर में लूट और हत्या क़ा नाटक रच दिया और पुलिस को बताया कि कुछ अज्ञात बदमाश घर में घुसे और लूट कर घर क़ा सामान नगदी जेवर ले गये जब उसके पति नें इसका विरोध किया तभी बदमाशों नें पति की हत्या कर दीदरअसल पूरा मामला बदायूं जिले के इस्लामनगर थाना क्षेत्र के गांव अल्लापुर मंडियां क़ा है 24 मई को ममता अपने परिवार के साथ थाना इस्लामनगर पर आयी तथा एक लिखित तहरीर देते हुये बताया कि 4-5 अज्ञात व्यक्तियों द्वारा उसके घर में घुसकर उसके पति महेश के सिर मे अज्ञात व्यक्तियों द्वारा डन्डा मार मारकर घायल करने से मृत्यु हो गयी व घर मे रखे नगदी जेवरात लूट ले गये। पुलिस नें मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू की तो पुलिस के होश उड़ गये जांच में पुलिस नें महेश की पत्नी ममता को दोषी पाते हुये गिरफ्तार कर लिया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एसएसपी आलोक प्रियदर्शी नें बताया की मृतक महेश की पत्नी ममता नें रात में कुछ कहा सुनी के बाद मोटर साइकिल के शौकर राड से मृतक के सिर पर जोरदार हमला कर दिया ।उसके घर में रखे सिल-बट्टे से मृतक के माथे गर्दन व चेहरे पर जोरदार वार कर उसकी हत्या कर दी थी । पत्नी ममता नें अपना गुनाह कबूल करते हुये बताया की गांव के ही लेखराज के घर उसका ज्यादा आना जाना था लेखराज को रुपये भी उधार देता था वापस नही लेता था इस बात को लेकर जब मै अपने पति से कहती थी तो वह मेरे साथ मारपीट करता था तथा घर की जरुरतों का कोई सामान नहीं लाता था तथा मै आस-पास के रहने वाले व्यक्तियों से अपने किसी काम से बात करती थी तो मेरे पर शक करता था ।इसीलिये पति की हत्या कर दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights