मदर एथीना स्कूल के समर कैम्प ने धूम मचाई,मनोरंजन के साथ ज्ञानवर्धक जानकारी मिल रही

WhatsApp-Image-2024-05-27-at-16.20.31
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में आयोजित ‘समर कैंप 2024’ के दौरान विद्यार्थियों के लिए प्रतिदिन एक से बढ़कर एक लाभदायक तथा ज्ञान-मनोविज्ञान से भरपूर प्रशिक्षण प्रदान किया जा रहा है। विद्यार्थियों के हर प्रकार के हित का ध्यान रखते हुए ही आज विद्यालय में विद्यार्थियों के अच्छे स्वास्थ्य के लिए स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसमें कि विद्यालय के ही भूतपूर्व विद्यार्थी जो वर्तमान में जनरल फिजीशियन एम0डी0, एम0बी0बी0एस0 डॉ0 समरीन अख़्तर एवं बी0डी0एस0 दीपक गुप्ता के रूप में समाज में अपनी सेवाएँ प्रदान कर रहे हैं, उनको आमंत्रित किया गया। जिन्होंने विद्यार्थियों का स्वास्थ्य परीक्षण करते हुए उनको वर्तमान में भीषण गर्मी से बचने तथा संतुलित एवं पोषण आहार लेने के विषय में जानकारी प्रदान की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

इसके अलावा स्काउट गाइड शिविर में प्रशिक्षक संजीव शर्मा द्वारा विद्यार्थियों को स्काउट के नियमों एवं जीवन में उसकी उपयोगिता के विषय में समझाया गया। इसके अतिरिक्त ‘ऑन्ट्रोप्रोन्योरशिप’ के तीसरे चरण में जिले के प्रतिष्ठित व्यवसायी आहूजा इलैक्ट्रानिक्स के मालिक एवं विद्यालय के पूर्व छात्र वरूण आहूजा द्वारा विद्यार्थियों को अपने विद्यार्थी जीवन के अनुभव एवं वर्तमान में प्राप्त सफलता में विद्यालय की भूमिका के बारे में बताते हुए प्रोत्साहित किया गया। विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने बताया कि ‘समर कैंप’ के दौरान हम विद्यार्थियों को शिक्षा के अतिरिक्त जीवन का व्यावहारिक ज्ञान, विशेष प्रकार के प्रशिक्षण प्रदान करते है। यह एक ऐसा समय होता है जब विद्यार्थियों पर शिक्षा का दबाव कम होता है तथा वे अपनी गर्मी की छुट्टियों के दौरान हर चीज़ पर विचार करते हुए जीवन में आवश्यक एवं महत्त्वपूर्ण विषयों पर चर्चा कर सकते है और जीवन में अनुसरण भी कर सकते हैं।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights