उझानी में हर्षोल्लास व धूमधाम के साथ निकाली गई भगवान परशुराम की शोभायात्रा

Screenshot-2024-05-26-194840
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

उझानी । रविवार को ब्राहमण समाज ने भगवान परशुराम के प्रकटोत्सव के उपलक्ष्य में सुसज्जित झांकियों और बैण्ड बाजों के साथ नगर के मुख्य मार्गो से शोभायात्रा निकाली। बिहारी जी मंदिर से भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा का शुभारंभ केन्द्रीय मंत्री बीएल वर्मा ने पूजा अर्चना कर फीता काट कर किया । बैंड बाजों और सुसज्जित झांकियों से सजी भगवान परशुराम की भव्य शोभायात्रा बाजारकला, साहूकारा, किलाखेड़ा, लालमन की पुलिया, बिल्सी रोड, नझिायाई, गंजशहीदा, कछला रोड, घंटाघर चौराहा, स्टेशन रोड, लिंक रोड होती हुई पंडित भगवानदास पैलेस पहुंची जहां सम्मेलन के रूप में परिवर्तित हो गई। जहां ब्राह्मण सम्मेलन का आयोजन किया गया जिसमें सामाजिक एकजुटता पर जोर दिया गया वहीं मेधावी बच्चों को सम्मानित किया गया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow

शोभायात्रा में बड़े हनुमान और काली के स्वरूप श्रद्धा और आकर्षण के केन्द्र बने हुए थे वही महिलाएं सिर पर कलश सजा कर भीषण गर्मी के बाबजूद साथ चल रही थी। वहीं शोभायात्रा मे मौजूद युवाओं में जोश नजर आ रहा था और शोभायात्रा के दैरान भगवान परशुराम के जयकारे लगा रहे थे। शोभायात्रा के दौरान जगह – जगह लोगों ने ठंडाई, पेयजल, मैंगो सेक आदि का वितरण किया।

घंटाघर चौराहे पर क्षत्रिय समाज ने शोभायात्रा में शामिल ब्राहमण समाज के लोगों का मुख्य चौराहें पर पुष्पवर्षा कर एवं फूल मालाएं पहनाकर जोरदार स्वागत किया। इस अवसर पर पं० किशन शर्मा, राहुल शंखधार, गोपी बल्लभ शर्मा, पवन शर्मा, डा. अवनीश शर्मा, पालिका सदस्य आकाश शर्मा, प्रवेश शर्मा, कृपाराम शर्मा, छोटेलाल शंखधार, मोहित राज शर्मा, स्नेह उपाध्याय, धमेंद्र सिसोदिया, मुकेश शर्मा, रोहन शर्मा, ध्रुव शर्मा समेत बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के नर नारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights