मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 13.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चलती रोडवेज बस में लगी आग, खिड़कियों से कूद कर यात्रियों ने बचाई जान

May 26, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अलीगढ़। खैर थाना अंतर्गत अलीगढ़-पलवल-खैर हाईवे स्थित गांव सुजानपुर और गौमत चौराहे के बीच 26 मई की दोपहर शॉर्ट सर्किट से एक रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। धुआं उठता देख बस में बैठी 60-70 सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। यात्रियों ने राहगीरों की मदद से खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। पुलिस कंट्रोल रूम को बस में आग लगने की सूचना दी गई, जिस पर फायर ब्रिगेड कर्मी आग बुझाने के लिए पहुंचे। बस में आग पर काबू पा लिया गया। बुद्ध विहार डिपो की रोडवेज बस संख्या UP87T1966 नोएडा से 60-70 सवारियां लेकर अलीगढ़ की तरफ जा रही थी। जैसे ही बस गांव सुजानपुर और गौमत चौराहे के बीच पहुंची, तभी अचानक बस में आग की लपटें उठने लगीं। हाईवे से गुजर रहे राहगीरों ने आग लगने की सूचना रोडवेज बस चालक को दी। चालक ने बस को सड़क किनारे लगा दिया। बस में आग लगने की जानकारी होते ही सवारियों में अफरा-तफरी मच गई। बस में से निकलने के लिए यात्रियों ने राहगीरों की मदद ली और शीशे की खिड़कियों से कूद कर अपनी जान बचाई। रोडवेज बस को जलता देख ग्रामीण आग बुझाने का प्रयास करने लगे, पर आग नहीं बुझी। सूचना पुलिस कंट्रोल रूम को दी गई, जिसके बाद आग बुझाने के लिए फायर बिग्रेड के कर्मी पहुंच गए। दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पा लिया। रोडवेज के चालक-परिचालक ने बताया कि चलती रोडवेज बस में शॉर्ट सर्किट से आग लगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights