मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 13.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में सप्ताह भर दिन रात ऐसी गर्मी रहेगी, सप्ताह भर तापमान 44-45 बना रहेगा

May 26, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। में भीषण गर्मी का प्रकोप जारी है। पारा भी चढ़कर 44 डिग्री सेल्सियस आ गया है। पिछले 10 दिन से यहां दिन ही नहीं बल्कि रातें भी वार्म हैं। ऐसे में जहां एक ओर लोगों को हीटस्ट्रोक चपेट में ले रहा है। वहीं गर्मी से बचने के लिए कोई नदी-नहर तो कोई स्वीमिंगपूल में अपना वक्त बिता रहा है। वहीं दोपहर के वक्त लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सुबह दस बजे के बाद से शाम 5-6 बजे तक सड़को पर सन्नाटा नजर आने लगा है। जिले में कई दिनों से तापमान बढ़ा हुआ चल रहा है। आज पारा 44 डिग्री सेल्सियस रहा। तेज धूप और गर्म हवाओं के थपेड़े दिन चढ़ने के साथ ही लगने लगते हैं। आलम यह है कि प्रशासन ने भी हीटबेब का अलर्ट जारी करते हुए लोगों को दोपहर 12 से तीन बजे तक घरों से न निकलने की चेतावनी जारी कर दी है। वहीं जिला अस्पताल में सबसे ज्यादा मरीज हीटस्ट्रोक के आने लगे हैं। ऐसा पिछले 10 दिन से हो रहा है।

मौसम के जानकारों के मुताबिक आने वाले दिनों में हालात और खराब होंगे। दोपहर के वक्त बरेली-आगरा हाइवे पर भी निजी वाहनों की संख्या काफी कम दिखी। सुबह से शाम तक जाम की जद में रहने वाला हाइवे काफी हद तक सुनसान दिखा। नौतपा का दिख रहा असर जिले में नौतपा का भी पूरा असर दिख रहा है। मौजूुदा हालात यही बयां कर रहे हैं कि आने वाले दिनों में पारा और चढ़ेगा। इसमें सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों और बुजुर्गों को हो रही है। हर शख्स पसीना-पसीना हो रहा है। डॉक्टर्स का भी यही कहना है कि अधिक से अधिक वक्त धूप से बचने समेत पेय पदार्थों का सेवन ही इस खतरे से बचा सकता है। रविवार को दिन में तापमान 44 और रात में 30 रहा, सोमवार को दिन में भी इतना तापमान रहेगा। मंगल को दिन में इतना ही रहेगा रात में 29 पारा रहेगा।

बुधवार को सबसे ज्यादा गर्म रहेगा,दिन में तापमान 46 और रात में 30 रहेगा। गुरुवार को दिन में 43 औऱ रात को 30 रहेगा। शुक्रवार को दिन में 42 औऱ रात में 32 रहेगा। शनिवार और रविवार को दिन में 44 ओर रात में 30 रहेगा।हालांकि बुधवार से लेकर रविवार तक आसमान मे आशिंक बादल छाए रहेंगे। लेकिन तापमान या गर्मी पर कोई असर नही होगा। बारिश की दूर दूर तक अभी सम्भावना नजर नही आ रही है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights