मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 13.4 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

पारस एजुकेशनल सोसाइटी ने बिहार, हरियाणा, उत्तराखंड और उत्तर प्रदेश के 111 शिक्षकों का किया सम्मान

May 26, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। पारस एजुकेशनल सोसाइटी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में बरेली नाथ नगरी में विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले 111 शिक्षकों, साहित्यकार, खिलाड़ी, और समाजसेवियों को बरेली में रविवार को उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया । सम्मान समारोह का शुभारंभ वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महापौर डॉ उमेश गौतम और पारस एजुकेशनल सोसाइटी के प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने मां सरस्वती के चित्र पर माला और पुष्प अर्पित कर दीप प्रचलित किया कार्यक्रम में कवियों ने काव्य पाठ किया। वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार ने कहा पारस एजुकेशनल सोसाइटी द्वारा सोसाइटी के 16 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष में उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से 111 शिक्षकों का जो सम्मान किया गया है वह सराहनीय है शिक्षकों द्वारा जो कार्य विद्यालय में किए जाते हैं उससे बच्चों के ज्ञान को बढ़ावा मिलता है पारस एजुकेशनल सोसाइटी ने उत्तर प्रदेश ही नहीं और भी राज्यों में समाज सेवा के क्षेत्र में अपनी पहचान बनाई है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

एमएलसी कुंवर महाराज सिंह ने कहा शिक्षकों को सम्मानित करना एक गौरव की बात है पारस एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्तर प्रदेश ही नहीं अन्य राज्यों के भी शिक्षकों को सम्मानित कर बरेली की अलग पहचान बनाई है सम्मान समारोह में शिक्षकों , साहित्यकारों, खिलाड़ी को सम्मानित किया गया हमें भी खुशी इस बात की हुई दूर-दूर से शिक्षकों ने उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 के कार्यक्रम में भाग लिया सम्मानित करने का अवसर हमें मिला इसका श्रेय पारस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष बंटी ठाकुर को जाता हैमहापौर डॉक्टर उमेश गौतम ने कहा शिक्षक ही बच्चों के आदर्श होते हैं और पारस एजुकेशनल सोसायटी द्वारा उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से उत्तर प्रदेश नहीं अन्य राज्यों के भी शिक्षकों को सम्मानित किया जा रहा है जो सराहनीय कार्य है विभिन्न विभिन्न क्षेत्रों में अच्छा प्रदर्शन करने वाले शिक्षक खिलाड़ी समाजसेवी और साहित्यकारों को सम्मानित कर बरेली की अलग पहचान बनाई हैपारस एजुकेशनल सोसाइटी के अध्यक्ष प्रतिपाल सिंह (बंटी ठाकुर) ने कहां बिहार उत्तराखंड हरियाणा और उत्तर प्रदेश के ऐसे उत्कृष्ट शिक्षकों, समाजसेवीसाहित्यकारों,खिलाड़ी को पारस एजुकेशनल सोसायटी उत्तर प्रदेश के तत्वाधान में उत्तर प्रदेश पारस रत्न सम्मान 2024 से सम्मानित किया ! पारस एजुकेशनल सोसायटी उत्तर प्रदेश की स्थापना 2009 में हुई और उसके बाद निरंतर संस्था समाजसेवी के रूप में जरूरतमंद लोगों की निरंतर मदद कर रही है शिक्षा, संस्कृति, खेलकूद, जन जागरूकता अभियान, केंद्र सरकार और राज्य सरकार की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना, मेधावी छात्रों का सम्मान, नशा मुक्त अभियान, जल संरक्षण अभियान,पर्यावरण के क्षेत्र में पारस एजुकेशनल सोसाइटी निरंतर कार्य कर रही है 15 वर्ष के कार्यकाल में समाज सेवा के क्षेत्र में बढ़कर भागीदारी सुनिश्चित की है हर वर्ष मेधावी छात्र और छात्राओं को समिति द्वारा सम्मानित किया जाता है

सम्मान समारोह में प्रमुख रूप से वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ अरुण कुमार, बरेली रामपुर एमएलसी कुंवर महाराज सिंह, महापौर डॉक्टर उमेश गौतम, , बंटी ठाकुर, डॉ विमल भारद्वाज, गुलशन आनंद, , अर्चना सिंह, राजपाल, पल्लवी शर्मा, जाकिर हुसैन, प्रमोद रघुवंशी, भारतेंदु सिंह चौहान, विनय कुमार सिंह राठौड़, संजीव अवस्थी, धीरज कुमार, सपना गुप्ता, ईशा कालरा, आशा सिंह, श्वेता सिंह, आलोक सिंह, अदिति सिंह, सत्येंद्र सिंह, पारस सिंह, प्रदीप तोमर, राखी गंगवार, अरुणा कुमारी राजपूत, पूजा चतुर्वेदी, प्रवीण सैनी, जगदीश लोधी, प्रतिभा भारती, प्रिया रघुवंशी, सीमा यादव, विपिन कुमार शुक्ला, कुमार सिंह सचिन कुमार सिंह, रचना वानिया, सहाना सैफी, कल्पना, रफत सुल्ताना, आदि लोग प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights