मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

वोटिंग खत्म, शाम छह बजे तक 61.50 प्रतिशत हुआ मतदान

May 25, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

अंबेडनगरनगर। जिले में सुबह सात बजे से मतदान शुरू हो गया था। यहां शाम पांच बजे तक 61.50 प्रतिशत मतदान हुआ है। कुल 18 लाख 64 हजार 149 मतदाताओं को इस चुनाव में वोट देने का अधिकार मिला है। 1131 मतदान केंद्र के 1899 बूथ पर मतदाता सुबह सात बजे से ही आठ प्रत्याशियों में से अपना सांसद चुनने के लिए मतदान कर रहे हैं। अकबरपुर और जलालपुर के दो मतदान केंद्र पर ईवीएम की खराबी की खबर मिली। उसे बदलकर मतदान शुरू कराया गया। उधर एडीएम डॉ सदानंद गुप्त ने बताया कि पहले दो घंटे में 14 फीसद मतदान हुआ है।जिले के 1131 मतदान केंद्रों पर बने 1899 बूथों पर आज शनिवार को साढ़े 18 लाख से अधिक मतदाता आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे। मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया है। प्रशासन की कोशिश है कि सुबह मतदान में तेजी के साथ ही दोपहर में भी बुलावा टोली के जरिये मतदान की रफ्तार बनाए रखी जाए। इसके लिए कर्मचारियों को खासतौर पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।इसके पहले शाम छह बजे तक चलने वाले मतदान को सकुशल संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने जरूरी तैयारियां पूरी कर ली थीं। जिला निर्वाचन अधिकारी अविनाश सिंह के निर्देश पर अधिकारियों ने अपने-अपने क्षेत्र में पहुंचकर बूथों का एक बार फिर से स्थलीय निरीक्षण किया।निर्वाचन कार्यालय के अनुसार जिले के 1131 मतदान केंद्रों पर बने 1899 बूथों पर 18 लाख 52 हजार 627 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें नौ लाख 70 हजार 825 पुरुष, आठ लाख 93 हजार 318 महिला व छह थर्ड जेंडर शामिल हैं। यह सभी मतदाता आठ प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।निर्वाचन कार्यालय के अनुसार विधानसभा क्षेत्र कटेहरी में 4,02,629, टांडा में 3,41,653, आलापुर में 3,50,899, जलालपुर में 4,15,443 व विधानसभा क्षेत्र अकबरपुर में 3,41,903 मतदाता मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इन सभी मतदाताओं को असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन ने बूथों पर बेहतर प्रबंध रखने के निर्देश दे रखे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights