फलों से पैदा हो रही है घातक बीमारियां और कैंसर का रोग : शोभित सक्सेना
बरेली । उत्तर प्रदेश उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल की बरेली इकाई के महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना ने अभिहित अधिकारी खाद्य विभाग बरेली को ज्ञापन दिया है और कहा है कि शहर में बेचे जा रहे फलों की गुणवत्ता की जांच की जाए यह फल इंसानों में कैंसर तथा अन्य घातक बीमारियां पैदा कर रहे हैं। शोभित सक्सेना ने जानकारी देते हुए बताया कि जिस वक्त कोई त्यौहार का मौका आता है तो खाद्य विभाग की टीम सक्रिय होती है और खोया आदि खाद्य पदार्थों की पदार्थ की सैंपलिंग लेकर कार्रवाई करती है। इंसान फलों का सेवन इसलिए करता है कि वह स्वास्थ्य के लिए लाभदायक होते हैं। उन्होंने कहा कि एक बहुत ही गंभीर मसला सामने आया है उन्होंने बाजार में बिक रहे फलों की डॉक्टर के द्वारा जांच कराई है, जिसमें पाया गया है कि उन फलों को ऐसे केमिकल लगाकर तैयार किया जा रहा है जो इंसान के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही हानिकारक है।

बताया कि तरबूज में कलर कैमिकल और सक्रीन का प्रयोग किया जा रहा है जिससे कि वह लाल देखें और मीठा हो जाए,जबकि अन्य फलों में अलग-अलग ऐसे केमिकल का प्रयोग किया जा रहा है जो इंसान के स्वास्थ्य के लिए बहुत ही घातक है, जिससे घातक बीमारियां और कैंसर बनने की प्रमुख वजह बन रहा है। शोभित सक्सेना की अगुवाई में आज व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल आज कलेक्ट्रेट पहुंचा है और उन्होंने अभिहित अधिकारी खाद्य विभाग को ज्ञापन देकर इस गंभीर मसले पर तत्काल संज्ञान लेकर चेकिंग और सैंपलिंग अभियान चलाने की मांग की ,जिससे कि इंसानी जिंदगियों से खिलवाड़ ना हो सके। ज्ञापन देने बालो में महानगर अध्यक्ष शोभित सक्सेना, राजकुमार राजपूत , अमरजीत सिंह बख्शी, देवेंद्र जोशी , हरीश अरोड़ा , आदर्श गुप्ता , बंटू सिंह , मनोज अरोड़ा , विशाल खंडेलवाल , हनी सिंह, पोपेंद्र सिंह बख्शी ,अरुण वर्मा आदि मौजूद रहे।











































































