मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 21 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 22.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

5 अवैध कालोनियों के विरूद्व हुई ध्वस्तीकरण की कार्यवाही

May 25, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । प्राधिकरण की प्रवर्तन टीम द्वारा धौरेरा माफी एवं खजुरिया घाट पर 6 अवैध कालोनियों के विरूद्व की गयी ध्वस्तीकरण की कार्यवाही जिसमे धीर सिंह एवं राकेश द्वारा धौरेरा माफी पर लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, विद्युत पोल एवं भूखण्डों का चिन्हॉकन आदि का कार्य करते हुए अवैध कालोनी का निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था। दूसरी तरफ अर्जुन द्वारा धौरेरा माफी पर लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल में बिना विकास प्राधिकरण की स्वीकृति के सड़क, नाली, साइट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण/विकास कार्य कराया जा रहा था। नेत्रपाल वकील द्वारा खजुरिया घाट पर लगभग 8 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली, विद्युत पोल एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण/विकास कार्य करते हुए अवैध कालोनी का विकास कार्य कराया जा रहा था।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

सुबोध र्श्मा एवं रवि पटेल द्वारा खजुरिया घाट पर लगभग 20 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली, साईट ऑफिस एवं भूखण्डों का चिन्हांकन आदि का निर्माण/विकास कार्य करते हुए अवैध कालोनी का विकास कार्य कराया जा रहा था। वीरपाल पटेल, महमूद खॉ द्वारा धौरेरा माफी पर लगभग 25 बीघा क्षेत्रफल में अवैध रूप से सड़क, नाली, विद्युत पोल, भूखण्डों का चिन्हांकन एवं साईट ऑफिस आदि का निर्माण/विकास कार्य करते हुए अवैध कालोनी का विकास कार्य कराया जा रहा था। उक्त अवैध कालोनियों के विरूद्ध उप्र नगर योजना एवं विकास अधिनियम -1973 की सुंसगत धाराओं के अन्तर्गत कार्यवाही करते हुए प्राधिकरण के सहायक अभियन्तागण हरीश चौधरी, लक्ष्मण सिंह रावत अवर अभियन्तागण आदि एवं प्रवर्तन टीम के द्वारा 5 अवैध कालोनियों के विरूद्व ध्वस्तीकरण की कार्यवाही की गयी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights