मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 13.3 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

जीडी गोयंका पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय समर कैंप शुरू,पहले दिन ही बच्चों पर छाया जादू

May 25, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।जी डी गोयंका पब्लिक स्कूल में आज प्रातः 8:00 बजे से 11:30 बजे तक दस दिवसीय समर कैंप का शुभारंभ चेयरमैन प्रदीप गोयल व डायरेक्टर आभा गोयल द्वारा किया गया। समर कैंप की थीम चिल- विद- स्किल में प्राइमरी व प्री- प्राइमरी के छात्र व छात्राओं ने “कोल्ड स्टोर आइसक्रीम डे” में आइसक्रीम का मजा उठाते हुए चित्रकला व नृत्य द्वारा अपनी प्रतिभा दिखाई। इसके अतिरिक्त विद्यालय के अन्य छात्रों ने विभिन्न प्रकार के खेलों द्वारा स्वयं को शारीरिक रूप से मजबूत बनाया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

निंबल फील्ड डांस एक्टिविटी के द्वारा बच्चों को डांस की बारीकियां से अवगत कराया गया । पर्सनालिटी डेवलपमेंट क्लास का भी आयोजन किया गया।,जिससे बच्चे भविष्य के लिए तैयार हो सके। क्रिएटिव प्लेयर क्लास में बच्चों ने वेस्ट मटेरियल से वॉल हैंगिंग बनाना सीखा। विद्यालय में मेंटल मैथ की ऑनलाइन क्लास को विशेषज्ञ विपुल अग्रवाल के मार्गदर्शन में चलाया गया जहां छात्रों ने गणित की आसान ट्रिक्स सीखी।

कैंप में विद्यालय के छात्रों के अतिरिक्त अन्य विद्यालयों के छात्रों ने भी बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया तथा सभी गतिविधियों का खूब आनंद उठाया। प्रधानाचार्य पुष्पराज सिंह ने समर कैंप की प्रशंसा करते हुए छात्रों की हौसला-अफजाई की और स्कूल प्रबंधन का आभार व्यक्त किया। विद्यालय के अध्यापक अध्यापिकाओं तथा सहायक कर्मियों ने भी समर कैंप में उत्साह के साथ अपनी भागीदारी दी।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights