बदायूँ में बदमाशों ने लूट के दौरान गृहस्वामी की पीट पीट कर हत्या की

WhatsApp-Image-2024-05-24-at-18.24.47-1
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। के इस्लामनगर थाने के अल्लैहपुर मढ़ैया गांव में कल रात नकाबपोश बदमाशों ने घर में घुसकर परिवार को बंधक बनाकर लूटपाट कर किसान की हत्या कर फरार हो गए। बदायूं के थाना इस्लामनगर क्षेत्र के अल्लैहपुर मढ़ैया गांव में कल रात करीब 1:30 बजे के आसपास नकाबपोश पांच बदमाश किसान महेश के घर में घुस गए और पूरे परिवार को बंधक बना लिया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

जब किसान महेश ने लूटपाट का विरोध किया तो नकाबपोश बदमाशों ने उसकी लाठी डंडों से पीट कर हत्या कर दी। 35 वर्षीय किसान महेश मूल रूप से संभल जिले के बहजोई थाना क्षेत्र का रहने वाला था और अल्लैहपुर मढ़ैया गांव में अपनी ननिहाल में लगभग 30 साल से रह रहा था।

नकाबपोश बदमाश सोना जेवर नगदी सहित लगभग दो लाख रूपये का सामान लूट कर ले गए। सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह पुलिस मौके पर पहुंच गई। वहीं एसएसपी आलोक प्रियदर्शी ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने किसान महेश के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया है और मामले की जांच शुरू कर दी है। घटना के बाद से इलाके में दहशत है।पुलिस को अभी तक बदमाशो का कोई सुराग नही लगा है।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights