मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 13.1 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किये जायेगें राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार

May 24, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी प्रणव कुमार पाठक ने अवगत कराया है कि 03 दिसम्बर 2024 को विश्व दिव्यांग दिवस के अवसर पर विभिन्न श्रेणी के राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार विभिन्न श्रेणियों में प्रदान किये जायेगें। उन्होंने बताया कि राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पुरस्कार पुरस्कार हेतु विभिन्न श्रेणियाँ निर्धारित हैं। जैसे दक्ष दिव्यांग कर्मचारी/स्वनियोजित दिव्यांग व्यक्ति। सर्वश्रेष्ठ नियोक्ता तथा प्लेसमेंण्ट अधिकारी या एजेन्सी। दिव्यांगजन के निमित्त कार्यरत सर्वश्रेष्ठ व्यक्ति तथा सर्वश्रेष्ठ संस्था। प्रेरणस्रोत हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार।दिव्यांगजन के जीवन सुधारने के निमित्त सर्वश्रेष्ठ नवीन अनुसंधान या उत्पाद विकास। दिव्यांगजन हेतु “बाधामुक्त वातावरण के सृजन हेतु उत्कृष्ट कार्य के लिए। दिव्यांगजन को पुनर्वास सेवायें प्रदान करने वाले सर्वश्रेष्ठ जिला के लिए राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ सृजनशील दिव्यांग व्यक्ति एवं सर्वश्रेष्ठ बालक/बालिक हेतु राज्य स्तरीय पुरस्कार। सर्वश्रेष्ठ ब्रेलप्रेस के लिए। दिव्यांगजन के लिए सर्वाेत्तम अनुकूल बेबसाईड हेतु। सर्वश्रेष्ठ दिव्यांग खिलाड़ियों के लिए। दिव्यांगजन के सशक्तीरण हेतु कार्यरत अधिकारी/कर्मचारी के लिए आदि शामिल है। इन श्रेणियों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले इच्छुक व्यक्ति दिनांक 15 जुलाई, 2024 तक अपने आवेदन पत्र समस्त प्रपत्रों सहित जिला दिव्यांगजन सशक्तीकरण अधिकारी कक्ष सं0-103 विकास भवन बदायूॅ में जमा किये जायेंगे, तत्पश्चात जिलाधिकारी महोदय की संस्तुति से निदेशक, दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग उ0प्र0 लखनऊ को प्रेषित किये जायेंगे। राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु आवेदन पत्र तथा दिशा निर्देश भारत सरकार की बेबसाईट www.disabilityaffairs.gov.in से प्राप्त कर सकते हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights