मुख्य समाचार पर जाएँ
Saturday, 21 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 25.0 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

कांग्रेस का गारंटी कार्ड दस हजार परिवारों तक पहुँचा: ओमकार सिंह

May 23, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। जिला कांग्रेस कमेटी बदायूँ जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह के नेतृत्व में आज दिनांक 23 मई 2024 को कांग्रेसजनों ने पार्टी का न्याय गारंटी कार्ड युवाओं तक पहुंचाने के लिए ग्राम खिरिया बाकरपुर, बुर्रा फरीदपुर, ककोड़ा ब्लाक कादरचौक में घर-घर जाकर गारंटी कार्ड भरने का अभियान चलाया है। घर-घर अभियान के माध्यम से अब तक जनपद में 10000 से ज्यादा घरों तक कार्ड पहुंच चुके हैं। जिलाध्यक्ष ओमकार सिंह ने बताया कि हम न्याय गारंटी कार्ड युवाओं, महिलाओं, किसानों, छोटे व्यापारियों, आशा कार्यकत्रियों व आंगनबाड़ी तक पहुंच बना रहे हैं। उन्होंने बताया कि कांग्रेस द्वारा युवाओं के लिए पहली नौकरी पक्की के लिए फार्म भरे जा रहे हैं और महिलाओं के लिए महालक्ष्मी योजना के फार्म भरे जा रहे हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

न्याय गारंटी के बारे में जागरूकता के लिए घर घर जाकर फॉर्म भर रहे है साथ ही साथ घर-घर अभियान के तहत न्याय गारंटी कार्ड के माध्यम से कांग्रेस अभी तक 10000 से ज्यादा घरों तक पहुंच चुकी है। ओमकार सिंह ने बताया कि हमारे नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में तैयार हुए कांग्रेस पार्टी के घोषणापत्र में पांच न्याय और 25 गारंटी की बात की गई है। इसके तहत बेरोजगार युवाओं को पहली पक्की नौकरी की गारंटी दी गई है। इसके तहत हर स्नातक बेरोजगार को एक साल में एक लाख रुपए और उसको प्रशिक्षित करके नौकरी दिलाई जाएगी। कांग्रेस ने वादा किया है कि 30 लाख बेरोजगारों को नौकरी दी जाएगी। इस अवसर पर प्रदेश सचिव जितेंद कश्यप ने कहा कि महालक्ष्मी योजना के तहत गरीब महिलाओं को हर महीने करीब 8,500 रुपए उनके बैंक खाते में भेजे जाएंगे। इसके अलावा किसानों को न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी दी गई है और उनका कर्जा माफ किया जाएगा। इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष वीरेश तोमर एव गौरव सिंह ने कहा कि भारत का युवा पेपर लीक से बहुत परेशान है और इसलिए कांग्रेस ने इसे रोकने के लिए कड़े से कड़ा कानून लाने की बात कही है। इस अवसर पर संचालन जिला महासचिव इख्लास हुसेन ने किया, आयोजन जिला कांग्रेस के सचिव वीरपाल सिंह यादव ने किया।इस अवसर पर सतवीर प्रेमपाल, नरेश पाल, बन्ने खान, जुनैद अहमद सतीश पाल सिंह आदि ग्रामवासी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights