मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अयोध्या पहुंचकर खतौली विधायक “मदन भैया” ने किए रामलला के दर्शन

May 22, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की खतौली विधानसभा से आरएलडी के विधायक “मदन भैया” ने आज अयोध्या पहुंचकर के हनुमानगढ़ी और राम मंदिर और रामलला के दर्शन किए। प्राण प्रतिष्ठा के वक्त मदन भैया के राम मंदिर दर्शन करने नहीं पहुंचने पर कई तरह की चर्चाएं सामने आई थीं लेकिन सच्चाई यह थी कि उन्ही दिनों “मदन भैया” विधायक ने अपने पैतृक गांव जावली में अपनी निजी भूमि पर बनाए एक भव्य मंदिर की मूर्ति स्थापना कराई थी। जिस वजह से उस वक्त राम मंदिर के दर्शन करने नहीं पहुंच सके थे।विधायक “मदन भैया” ने रामलला की मूर्ति के सामने प्रदेश, देश और दुनिया में अमन और शांति और भाईचारा कायम रहने के लिए प्रार्थना की।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

मदन भैया ने कहा कि जिस तरह श्री रामचन्द्र जी और बाकी भाइयों के बीच दिली प्यार और आत्मिक संबंध था इसी तरह प्रदेश के सभी जाति वर्गों में आपसी भाईचारा बना रहे। “मदन भैया” ने भव्य मंदिर की प्रशंसा करते हुए कहा कि अयोध्या उत्तर प्रदेश का एक बड़ा पर्यटक स्थल बन चुका है, जहां लोग सालों साल राम मंदिर के दर्शन करने आते रहेंगे। इसके अतिरिक्त यहां माननीय सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय आदेश अनुसार सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई भूमि पर भी मस्जिद का निर्माण कार्य चल रहा है। इस तरह भविष्य में अयोध्या नगरी भाईचारे की मिसाल कायम करेगी।

दीपक कुमार त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights