मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के विद्यार्थियों ने शैक्षणिक भ्रमण किया

May 22, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी।।एपीएस इंटरनेशनल स्कूल के कक्षा 11 व 12 के छात्र व छात्राओं ने आईबीआरआई और सीएआरआई बरेली का शैक्षणिक भ्रमण सीपी सिंह व प्रिया राणा के निर्देशन में हुआ। टीम में अन्य सदस्य मृदुल अग्रवाल, लवनीश साह, नूपुर अग्रवाल, विवेक सिंह तथा प्रांजल शर्मा भी सम्मलित थे। आई0वी0आर0आई0 और सी0ए0आर0आई0 का परिचय विद्यार्थियों को रवि प्रकाश सीनियर टेक्नीकल अधिकारी (ए0टी0आई0सी0) के द्वारा दिया गया। जिसमें विद्यार्थियों को आई0वी0आर0आई0 के मोबाइल एप का उपयोग करने का एक सेशन दिया गया। जिसमें विद्यार्थियों को यह जानकारी दी कि एनीमल हैल्थ सविर्सिस के लिए चौट बॉक्स की सुविधा उपलब्ध है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आई0वी0आर0आई0 द्वारा किसानों को जानवरों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के संदर्भ में दी जाने वाली सुविधाओं का अवगत कराया गया। डिजीटल डिस्प्ले द्वारा घरेलू जानवरों की बीमारियों व वैक्सीन सुरक्षा के बारें में जानकारी दी। वहाँ पर म्यूजियम में छात्रों ने विभिन्न जानवरों के अंडों, जानवरों के आंतरिक अंग, कीटाणुओं का जीवन चक्र, सर्जिकल इंस्ट्रूमेंट, जानवरों के संदर्भ में विभिन्न पुस्तकें तथा शोधकार्य, जानवरों के आश्रय स्थल, जानवरों के लिए प्रयोग में आने वाले विभिन्न बर्तन, शोध व विकास के लिए प्रयोग किए जाने वाले विभिन्न अपकरणों, हरित वातावरण, शोध केंद्र, शैक्षिक केंद्र, मूल्यांकन केद्र आदि को देखा।

विद्यार्थियों ने सी0ए0आर0आई0 का भी भाम्रण किया जहाँ विद्यार्थियों ने कई तरह की राष्ट्रीय व अंतराष्ट्रीय पॉलट्री ब्रीडस-अशील, कारी सोनाली, कारी ब्लैक लैग हॉर्न आदि को देखा। विद्यार्थियों का यह शैक्षणिक भ्रमण बहुत लाभकारी रहा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights