भ्रटाचार की अम्मा की अम्मा है कांग्रेस, 85 प्रतिशत बजट हजम कर जाते थे भ्रष्टाचारी

Screenshot-2024-05-21-195656
WhatsAppImage2024-05-04at205835
previous arrow
next arrow

प्रयागराज। प्रधानमंत्री मोदी की सभा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद माैर्या सपा और कांग्रेस पर हमलावर रहे। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार की अम्मा की अम्मा है कांग्रेस। कांग्रेस के शासनकाल में भ्रष्टाचार चरम पर था। आम जनता के लिए बनने वाली योजनाओं का 85 प्रतिशत बजट भ्रष्टाचारी हजम कर जाते थे। अब दलाली बंद हो गई है और गरीबों, किसानों को पूरा हक मिल रहा है। उन्होंने कहा कि 2014 के चुनाव में यहीं पर मोदी आए थे, तब फूलपुर और इलाहाबाद में कमल खिला था। 2017 और 2019 में यहीं से आपने मोदी को सुना था। अब भी गंगापार और यमुनापार में कमल खिलाना है। हमारे प्रत्याशी प्रवीण पटेल और नीरज त्रिपाठी नहीं, मोदी हैं। उन्होंने 2013 में कुंभ हादसे की याद दिलाई, तब प्रदेश में सपा और केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी।भाजपा के सत्ता में आने के बाद 2019 का कुंभ सफल रहा। तीसरी बार भाजपा की सरकार बनवाएं, 2025 का भव्य और दिव्य कुंभ होगा। इंडी गठबंधन वाले अयोध्या, कुम्भ, वाराणसी के विरोधी हैं। अखिलेश यादव माफिया की कब्र पर फातिहा पढ़ने जाते हैं। लोगों से पूछा, क्या आजकल कोई लुंगी छाप गुंडा दिखाई देता था। सपा सरकार में गुंडे चलते थे। वह खाली प्लाट पर कब्जा करते थे। लोग डरते थे कि पता नहीं कब गुंडों का फोन आ जाय। इस चुनाव में सर्व विरोधी एकजुट हो गए हैं। मोदी ने जो कहा, वो किया। मंदिर बनाया, जम्मू से 370 हटाया। उनके पिता चाय बेचते थे और माता दूसरों के घरों में झाड़ू पोछा करती थी। तीसरी बार सरकार बनी तो अगले पांच साल राशन मिलता रहेगा। कहा कि कई विरोधी जमानत पर हैं। अगर यह विपक्षी जीत गए तो फिर से अयोध्या में बाबरी मस्जिद खड़ा कर देंगे।बाबरी का सपना देखने वालों को बाहर कर देना है। कहा कि सपा गुंडों की पार्टी है। समाजवादी पार्टी समाप्तवादी पार्टी है। इस चुनाव से पप्पू और गप्पू की विदाई हो गई। गुंडे माफिया का युग बीत चुका है। यही पर मोदी ने सफाई कर्मचारियों का चरण धोया था। गरीब कल्याण की सुविधाएं दी थी। 10 वर्ष पहले प्रयागराज विकास से हजारों किलोमीटर दूर था। मोदी सरकार में विकास हुआ है। बताओ, यमुनापार से जो प्रत्याशी आया है, उसने किसी को छोड़ा है क्या? देश के गरीबों के लिए काम करने वाले मोदी को विरोधी हटाना चाहते है।वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने बताया कि अपना दल ने सामाजिक अलख जगाने का काम किया है। उन्होंने अपना दल के समर्थकों से आग्रह किया कि फूलपुर और इलाहाबाद के प्रत्याशियों को संसद भेजने का काम करें। कहा कि मिर्जापुर और राबर्ट्सगंज से अपना दल के प्रत्याशी हैं। पूरे देश में भाजपा का माहौल है। तीसरी बार मोदी सरकार बननी तय है। चार जून को विपक्षी गठबंधन चारों खाने चित्त होगा।कैबिनेट मंत्री नंद गोपाल नंदी ने कहा कि मोदी के नेतृत्व में देश तरक्की कर रहा है। देश ही नहीं, विदेश में भी इसका असर है। पिछले 10 वर्षों में हुए बदलाव का फर्क साफ दिख रहा है। माफिया को खत्म कर दिया गया है। उन्होंने फूलपुर के प्रत्याशी प्रवीण पटेल और इलाहाबाद के प्रत्याशी नीरज त्रिपाठी को जिताने के लिए लोगों से अपील की। कहा कि तीसरी बार सरकार बनने पर विकास की गति और तेज होगी।पूर्व मंत्री और शहर पश्चिमी के विधायक सिद्धार्थ नाथ सिंह ने कहा कि यहां की जनता ने 2014 और 2019 में आशीर्वाद दिया तो केंद्र में मोदी की सरकार बनी थी। अब उसी तरह एक बार फिर से 2024 के लिए आशीर्वाद चाहिए। मोदी सरकार में गरीबों और किसानों का ध्यान रखा गया है। आगे भी उनका ध्यान रखा जाएगा। कहा कि यहां पर रावण का वध हो चुका है। अब किसी से डरने की जरूरत नहीं है। उन्होंने दावा किया कि अब तक 428 सीटों पर हुए मतदान में से भाजपा और सहयोगी पार्टियों को 330 से अधिक सीटें मिल चुकी हैं। अगले चरण में 400 कर जाएंगे। कहा कि दो लड़कों की जोड़ी ने अयोध्या का बहिष्कार किया है। जनता उनका बहिष्कार करेंगी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at1242061
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2025-06-11at40003PM
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights