सीएम योगी ने बस्ती में कहा- यहां विकास दो तरफा, आगे अयोध्या एयरपोर्ट, इधर गोरखपुर

download-2-8
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बस्ती। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बस्ती लोकसभा से बीजेपी प्रत्याशी हरीश द्विवेदी के समर्थन में जनसभा को संबोधित किया। नगर पंचायत नगर बाजार स्थित सूर्या इंटर कॉलेज के मैदान में कहा कि यह वही बस्ती है, जहां पर श्रीराम के उद्भव के लिए पुत्रेष्टि यज्ञ हुआ था।सपा ने रामभक्तों पर गोलियां चलवाई थी, मगर अब उन पर फूलों की वर्षा होती है। योगी आदित्यनाथ ने मुंडेरवा मिल के विकास पर बोलते हुए कहा कि जिस मिल को कांग्रेस, सपा व बसपा सरकार ने बंद करा दिया था और उसे कंडम घोषित कर दिया था।आज वह मिल हजारों किसानों व बेरोजगारों की उम्मीद बन गई है। भाजपा सरकार ने उसे फिर से हराभरा कर दिया। कहा कि बस्ती के दोनों हाथों में लड्डू है। इधर गोरखपुर एयरपोर्ट, उधर अयोध्या एयरपोर्ट। भव्य राममंदिर में राम लला विराजमान हैं।कहा कि जनता कह रही है, जो राम को लाए हैं, अब हम उनको लाएंगे। कहा, जो लोग पाकिस्तान का राग अलापते हैं, वह पाकिस्तान चले जाएं। पाकिस्तान में जाने पर उन्हें भीख मांगने का अवसर मिलेगा। विरासत टैक्स, औरंगजेब का जजिया कर रूपी राक्षस है और औरंगजेब की आत्मा सपा और कांग्रेस में घुस चुकी है।बोले, रामद्रोही मिलकर पीएम मोदी को रोकना चाहते हैं, लेकिन जनता 4 जून को जवाब देगी। उन्होंने कहा कि पांच चरण का चुनाव हो गया है। देश के अंदर एक लहर है, जनता जनार्दन के मन में जो भावनाएं हैं, उसे देखकर मैं कह सकता हूं कि चार जून का परिणाम साफ दिखाई दे रहा है।चार जून को चार सौ पार का नारा सुन समाजवादी पार्टी चारों खाने चित्त हो जाती है। सरकार की उपलब्धियों को भी सीएम योगी ने गिनाया। बताया, मेडिकल कॉलेज, हर घर नल, हवाई अड्डा और घर-घर शौचालय है, प्रदेश से जैसे माफियाओं को खत्म किया है, वैसे ही जेई जैसी बीमारी को भी समाप्त किया है।कल्याणकारी योजनाओं से गरीब का कल्याण हो रहा है। योगी ने समाजवादी पार्टी और कांग्रेस पर जमकर हमला बोला। कहा कि ये लोग राम भक्तों पर गोली चलवाते थे। भाजपा सरकार आई तो राम मंदिर का निर्माण हुआ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights