एपीएस इण्टरनेशनल स्कूल में बच्चों के लिए पूल पार्टी हुई,बच्चों ने खूब लुत्फ उठाया
उझानी। ए0पी0एस0 इंटरनेशनल स्कूल में पी0एन0सी0, एन0सी0 और के0जी0 कक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए पूल पार्टी का शानदार आयोजन किया गया। विभिन्न गतिविधियों में भाग ले रहे बच्चे बहुत ही प्रसन्न नजर आ रहे थे।
पूल पार्टी के अंतर्गत ’कलैक्ट दबॉल्स’ व ’कलैक्ट द वाटर गेम’ रेणुका साह के निर्देशन में हो रहा था। सिम्मी नाजिर के निर्देशन में बच्चे विभिन्न धुनों पर धिरककर अपनी प्रसन्नता दर्शा रहे थे। कही बच्चे अपने साथियों के साथ पार्टी कर खान-पान का आनंद उठा रहे थे। कुछ बच्चे झूले पर झूल रहे थे।

बच्चों ने शिक्षक-शिक्षिकाओं के निर्देशन में पूल पार्टी का जमकर लुफ्त उठाया। फोटो शूट की भी व्यवस्था थी जहाँ पर बच्चे विक्ट्री का साइन बनाते हुए फोटोशूट करा रहे थे। इस अवसर पर विद्यालय के चेयरमैन विमलकृष्ण अग्रवाल, चेयरपर्सन पूनम अग्रवाल, निदेशक निलांशु अग्रवाल, निदेशिका नंदिता अग्रवाल, प्रधानाचार्य रविन्द्र भट्ट, उपप्रधानाचार्या मीनाक्षी शर्मा, शैक्षणिक प्रमुख वाई0के0 सिंह के अतिरिक्त सुगंधी जौहरी, दीक्षा, पूजा सक्सेना, गीतू,जरीना, रितिका, संध्या, व सना उपस्थित थी।

निदेशक ने कहा कि इस प्रकार के आयोजनों से बच्चों का मानसिक तनाव दूर होता है साथ-ही-साथ उनमें आपसी भाईचारा बढ़ता है। विद्यालय की निदेशिका नंदिता अग्रवाल ने कहा कि बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करने के साथ -साथ उनमें इस तरह के कार्यक्रम में प्रतिभाग के लिए सहयोग करने की भावना विकसित करें। प्रधानाचार्य ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ पाठ सहभागी क्रियाऐं बच्चों के शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक है। साज-सज्जा की उत्तम व्यवस्था कला विभाग की रचना यादव, अंकिता सिंह व मनोज सक्सेना द्वारा की गई। प्राथमिक चिकित्सक के रूप में रिनिका ने सहयोग किया। कार्यक्रम की निदेशिका शशि शर्मा थी। नकी अहमद (पी0टी0आई0) ने कार्यक्रम संचालन में सहयोग किया।













































































