मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

दिल्ली पब्लिक स्कूल में दस दिवसीय समर कैंप कंटेंटो अल बरानो 4.0 शुरू

May 21, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। शहर के दिल्ली पब्लिक स्कूल में समर कैंप *(कंटेंटो अल बरानो 4.0) का शुभारंभ सफलतापूर्वक किया गया। जिसमें करीब 600 छात्र- छात्राओं ने हिस्सा लिया। यह समर कैंप 10 दिवसीय रहेगा। इस समर कैंप का आयोजन ग्रीष्मकालीन अवकाश में छात्र-छात्राओं के मानसिक शैक्षिक सांस्कृतिक व शारीरिक उन्नति से तथा बच्चों की गर्मियों की छुट्टियों को रोचक और शिक्षाप्रद बनाने के उद्देश्य किया गया है। इस समर कैंप में विभिन्न प्रकार की गतिविधियों का आयोजन किया गया है। जिसमें कला और शिल्प, नृत्य, संगीत, खेलकूद, इस्कल्पचर, जुम्बा, भरतनाट्यम आदि की प्रयोगशालाएं शामिल हैं।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow


समर कैंप के पहले दिन बच्चों ने विभिन्न खेलकूद गतिविधियों में उत्साह पूर्वक भाग लिया और अपनी रचनात्मकता का प्रदर्शन किया। अभिभावकों ने भी इस पहल की सराहना की और कहा कि यह कैंप बच्चों के लिए न केवल मनोरंजन का साधन है, बल्कि उनके मानसिक और शारीरिक विकास में भी सहायक सिद्ध होगा। विद्यालय की प्रधानाचार्या शुभ्रा पांडे ने कहा कि समर कैंप बच्चों के सर्वांगीण विकास के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण है।

यह उन्हें नए कौशल सीखने रचनात्मकता को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर बनाने का अवसर प्रदान करता है। यह समर कैंप 10 दिन तक चलेगा, और यह आयोजन बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने और उन्हें एक यादगार अनुभव देने का प्रयास है जिससे वह अपनी छुट्टियों का भरपूर आनंद उठा सकें। इस अवसर पर समस्त शिक्षकगण व छात्र- छात्राएं उपस्थित रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights