मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मदर एथीना स्कूल में ‘समर कैंप भव्य रूप में शुरू,बच्चों के लिए विभिन्न कार्यक्रम

May 21, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। मदर एथीना स्कूल में आज से दस दिवसीय ‘समर कैंप 2024-25’ का भव्य शुभांरभ हो गया है ।जिसमें विविध प्रकार के कला-कौशल एवं ज्ञानवर्धक प्रशिक्षण प्रदान दिए जाएँगें। जिसके अंतर्गत आज प्रथम दिवस प्रार्थना-सभा के दौरान कार्यक्रम का शुभारंभ विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत द्वारा फीता काट कर किया गया। तत्पश्चात् विद्यार्थी कुशाग्र सक्सेना द्वारा एक स्वागत गान एवं कुछ बालिकाओं द्वारा आकर्षक एवं मनमोहक स्वागत नृत्य की प्रस्तुति करते हुए कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

विद्यालय के ‘समर कैंप’ में विद्यालय के ही शिक्षक-प्रशिक्षकों द्वारा कक्षा-1 से कक्षा-8 तक के विद्यार्थियों को रोबोटिक्स, वेब डिजाइनिंग, मीडिया एवं जरनलिज्म, आर्ट एण्ड क्राफ्ट, संगीत, नृत्य, योगा, ताय-क्वॉन-डो, इनडोर-आउटडोर गेम्स, कुकिंग, रीजनिंग क्लासेज, थियेटर क्लासेज, लाइफ स्किल्स, डॉल एण्ड पपेट मेंकिंग, कारपेंटरी, पोटरी एवं हैंडीक्राफ्ट के साथ-साथ अतिरिक्त प्रशिक्षिण कार्यशालाओं का आयोजन भी किया जा रहा है।

विद्यालय की निदेशिका चयनिका सारस्वत ने इस अवसर पर बताया कि विद्यार्थियों को शिक्षा के साथ-साथ कुछ अतिरिक्त दिनों में उनकी रूचि अनुसार विशेष कला-कौशल एवं प्रशिक्षण प्रदान करना भी अत्यंत आवश्यक होता है। अतः हम इसी उद्देश्य की पूर्ति हेतु बच्चों को पूरी स्फूर्ति एवं उत्साह से प्रशिक्षण प्रदान करने हेतु प्रति वर्ष निःशुल्क ‘समर कैंप’ का आयोजन करते हैं। जिससे कि इन गर्मियों की छुट्टियों का सदुपयोग भी हो सके तथा साथ ही बच्चे में अतिरिक्त ज्ञान का विकास भी हो सके।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights