मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

ट्रेनों के कोच में पानी न होने पर वाटर लेवल इंडीकेटर सह अलर्ट सिस्टम का करे प्रयोग

May 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । गोरखपुर पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन रेल यात्रियों को बेहतर यात्रा सुविधा उपलब्ध कराने हेतु निरन्तर प्रयासरत है। इसी क्रम में, यात्रियों की सुविधा हेतु ट्रेन के कोच में पानी कम होने पर ‘ट्रेनों में कोच वाटर लेवल इंडीकेटर सह अलर्ट सिस्टम‘ का नवप्रयोग इज्जतनगर के सी.बी. गंज डिपो में किया गया है। ट्रेनों के कोच में पानी न होने की शिकायतों के निवारण हेतु इज्जतनगर मंडल के ट्रेन सेट डिपो, सी.बी. गंज द्वारा एक कोच वाटर लेवल इंडिकेटर सह अलर्ट सिस्टम बनाया गया है, जिसमें कोच में लगे पानी के टैंक के नीचे एक वाटर लेवल सेंसर एवं अरड्यूनो यूनो माइक्रोकंट्रोलर आधारित नियंत्रण प्रणाली जी.एस.एम. तथा जी.पी.एस. मॉड्यूल का उपयोग करके कोच के अंदर अलर्ट यूनिट लगाई गई है। चलती हुई ट्रेन में टंकी में पानी भरा हुआ है, तो इस यूनिट में टंकी में पानी भर जाने का संदेश ‘हरा‘ एल.ई.डी. के साथ प्रदर्शित होती है। जब पानी का स्तर 50 प्रतिशत तक पहुँच जाता है, तो डिस्प्ले पर ‘पीला‘ एल.ई.डी. के साथ एक संदेश प्रदर्शित होता है तथा दिये गये मोबाइल नम्बर पर एक एस.एम.एस. अलर्ट भी प्राप्त होता है, जिसमें उस स्थान के जी.पी.एस. कोऑर्डिनेट भी प्राप्त होते हैं, जिस पर क्लिक करने पर उस स्थान की लोकेशन गूगल मैप पर भी देखी जा सकती है। जब कोच में पानी का स्तर 20 प्रतिशत तक पहुँच जाता है, तो ‘लाल‘ एल.ई.डी. के चमकने के साथ डिस्प्ले पर एस.एम.एस. अलर्ट एवं एक संदेश प्राप्त होता है तथा कोच में पानी समाप्त होने की स्थिति में बजर के साथ लगातार ‘लाल‘ एल.ई.डी. एवं डिस्प्ले पर पानी समाप्त होने का संदेश और जी.पी.एस. को-ऑर्डिनेट्स के साथ मोबाइल पर एस.एम.एस. अलर्ट प्राप्त होगा। इस बजर को बंद करने के लिए एक रीसेट बटन भी दिया गया है। यह कोच वाटर लेवल इंडीकेटर सह अलर्ट सिस्टम ट्रेन सेट डिपो सी.बी. गंज द्वारा इन-हाउस तैयार किया गया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights