मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 23.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

सुपर स्टार रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ फिल्म जल्द होगी हिंदी में प्रदर्शित

May 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। सुपर स्टार रजनीकांत की फिल्मों का दक्षिण भारत के साथ-साथ हिंदी भाषी दर्शकों में बहुत क्रेज है, रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली तमिल फिल्म का हिंदी डब ‘लाल सलाम’ का प्रीमियर 24 मई को होगा, यह फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों के दिलों में भी अपनी अनूठी जगह बनाने के लिए तैयार है।पिछले कुछ वर्षों से दक्षिण भारतीय सिनेमा ने हिंदी भाषी दर्शकों का पूरी तरह से मनोरंजन किया है। मूल रूप से मराठी बोलने वाले दक्षिण भारतीय सुपरस्टार रजनीकांत की फिल्मों का हिंदी दर्शकों में बहुत क्रेज है। उनकी फिल्मों का हिंदी दर्शक हमेशा इंतजार करते हैं। हिंदी दर्शकों की इस पसंद को पहचानते हुए, कार्मिक फिल्म्स ने घोषणा की है कि दक्षिण भारत में प्रसिद्ध ‘लाल सलाम’ तमिळ फिल्म को हिंदी में रिलीज किया जाएगा। मूल तमिल भाषा में बनी इस फिल्म ने दक्षिण भारतीय सिने प्रेमियों का दिल जीता है और बॉक्स ऑफिस पर धूम मचाई है। सुपरस्टार रजनीकांत की मुख्य भूमिका वाली हिंदी डब ‘लाल सलाम’ का प्रीमियर 24 मई को होगा। इस तरह से यह फिल्म हिंदी भाषी दर्शकों के दिलों में भी अपनी अनूठी जगह बनाने के लिए तैयार है।लाल सलाम’ में एक ऐसे व्यक्ति की कहानी दिखाई गई है, जो अपनी दबंग वृत्ति के लिए कुख्यात है। आत्म-खोज और साहस की भावनात्मक यात्रा के माध्यम से, वह प्रायश्चित करने का मार्ग ढूँढता है और उन लोगों का सम्मान प्राप्त करता है जिन्होंने उसे निकाल दिया था। यह एक प्रेरणादायक कथा है जो प्रायश्चित और रूपांतरण की बात करती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

रजनीकांत की ‘लाल सलाम’ ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़ प्रदर्शन किया है। तमिल ‘लाल सलाम’ ने बॉक्स ऑफिस पर भव्य सफलता प्राप्त की है और दर्शकों व समीक्षकों से भी खूब प्रशंसा पाई है। गहन कथानक और रजनीकांत के शानदार अभिनय के बल पर ‘लाल सलाम’ ने बॉक्स ऑफिस पर आकर्षक सफलता हासिल की है। इससे यह फिल्म इस वर्ष की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक बन गई है। ‘लाल सलाम’ की इस असाधारण सफलता के साक्षी बनने का अवसर अब हिंदी दर्शकों को भी मिलेगा।हिंदी भाषी दर्शकों की सांस्कृतिक पसंदों को ध्यान में रखते हुए कार्मिक फिल्म्स ने ‘लाल सलाम’ के वितरण को संभाला है, ताकि फिल्म का प्रेरणादायक संदेश यथासंभव अधिक दर्शकों तक पहुँच सके। यह रिलीज सिनेमा जगत में एक महत्वपूर्ण घटना बनने जा रही है। अब तक अपनी अद्वितीय अभिनय शैली से अनगिनत दर्शकों के दिलों पर राज करने वाले रजनीकांत का ‘लाल सलाम’ में एक अनदेखा अंदाज है। ‘लाल सलाम’ में उनकी भूमिका परिवर्तनकारी और प्रेरणादायक है, जो दर्शकों को मंत्रमुग्ध करने वाली है।दक्षिण भारतीय बॉक्स ऑफिस पर अपनी चमक बिखेरने वाली यह फिल्म अब हिंदी भषी दर्शकों को एक अनूठा अनुभव देने के लिए तैयार है। इसलिए 24 मई 2024 की तारीख याद रखें, अपने प्रियजनों को साथ लेकर आएं, और सिनेमाघरों में साहस और प्रायश्चित पर आधारित नायक की विजयोत्सवी कथा का अनुभव लें।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights