मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 14 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 30.5 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

समर कैंप आपसी मेलजोल बढ़ाते हैं जीआरएम डोहरा रोड में समरकैंप का शुभारंभ

May 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। श्री गुलाब राय मॉण्टेसरी स्कूल, डोहरा रोड परिसर में समर कैंप का शुभारंभ हर्ष एवं उल्लास के साथ हुआ। सर्वप्रथम निदेशक त्रिजित अग्रवाल प्रधानाचार्य शील सक्सेना ने फीता काटकर फन व मस्ती के साथ सीखने-सिखाने के इस विशेष कार्यक्रम का उद्घाटन किया। इस अवसर पर स्कूल प्रबंधक राजेश अग्रवाल जौली ने संदेश प्रेषित करते हुए कहा कि समर कैंप आपसी मेलजोल बढ़ाते हैं एवं अंतर्मुखी प्रतिभा को बहिर्मुखी बनाने में सहायक सिद्ध होते हैं । इनसे बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है। लवी शर्मा ने सूक्ष्म व्यायाम कराते हुए समर कैंप के दस-दिवसीय कार्यक्रम को गति दी।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

कक्षा चार से आठ तक के विद्यार्थियों के लिए आयोजित समर कैंप में लगभग 500 अति उत्साहित विद्यार्थियों ने इक्कीस एक्टिविटीज में से दो क्रियाकलापों को चुना और उत्साह पूर्वक में सम्मिलित हुए। इन एक्टिविटीज में जहां योग, क्रिकेट, वॉलीबॉल, फुटबॉल, आदि आउटडोर खेल आदि इंडोर खेल भी शामिल हैं, वहीं बौद्धिक विकास एवं रचनात्मकता को विकसित करने के लिए क्लासिकल डांस, वेस्टर्न डांस,वोकल एवं इंस्ट्रुमेंटल संगीत ,वैदिक गणित ,फायर लेस कुकिंग, व्यक्तित्व विकास, मेहंदी, मंडला, स्कल्पचर,स्टोरी राइटिंग, डाटा साइंस, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, और कोडिंग, पेपर क्राफ्ट जैसे उन्नत विषयों को शामिल किया गया है। पाठ्यक्रम से हटकर शारीरिक एवं बौद्धिक क्षमता बढ़ाने वाले इन सभी विषयों को विद्यार्थी उल्लास व आनंद पूर्वक सीख रहे हैं। 31 मई 202 को छात्रों की दस दिन की उपलब्धियों व परिश्रम की प्रस्तुति के साथ कार्यक्रम का समापन होगा। कार्यक्रम का शुभारंभ संचालन अदिति शर्मा ने किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights