प्रदेश की 14 सीटों पर शाम पांच बजे तक 55.80 प्रतिशत मतदान, बाराबंकी में सर्वाधिक 64.86 फीसदी वोटिंग

Screenshot-2024-05-20-183700
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। लोकसभा चुनाव के पांचवे चरण में प्रदेश की 14 लोकसभा सीटों पर वोटिंग हो रही है। शाम पांच बजे तक प्रदेश में 55.80 प्रतिशत मतदान हुआ। राजधानी लखनऊ में शाम पांच बजे तक 49.88% मतदान हुआ। वहीं उससे सटी हुई सीट मोहनलालगंज में मतदान प्रतिशत 60.10 % रहा। फैजाबाद सीट पर मतदान का प्रतिशत 57.36 % रहा। शाम पांच बजे तक गोंडा में 50.21 %, कैसरगंज में 53.92 फीसदी वोट पड़े। बाराबंकी में 5 बजे तक 64.86 प्रतिशत मतदान हुआ। अमेठी में 52.68 प्रतिशत और रायबरेली में 56.26 प्रतिशत मतदान हुआ। सबसे ज्यादा मतदान बाराबंकी में हुआ। यूपी की 14 सीटों में हो रहे मतदान में दोपहर 11 बजे तक 27.76% प्रतिशत मतदान हुआ है। इन 14 सीटों में सबसे अधिक मतदान बाराबंकी में हुआ। यहां  30.59 प्रतिशत वोट पड़े। राजधानी लखनऊ में अपेक्षाकृत कम मतदान हुआ है। यहां 22 फीसदी वोट पड़े। लखनऊ से सटी मोहनलालगंज सीट पर 28 फीसदी वोट पड़े। गोंडा में 23 तो कैसरगंज में 11 बजे तक 26 फीसदी मतदान हुआ। अमेठी में 27 प्रतिशत वोटिंग हुई तो रायबरेली में 11 बजे तक 29 प्रतिशत वोट पड़े। फैजाबाद में वोट का प्रतिशत 29 रहा। चुनाव आयोग ने सुबह नौ बजे तक के आंकड़े दे दिए हैं।  सुबह 9 बजे तक इन सीटों पर कुल 12.89% मतदान हुआ है। रायबरेली में पहले दो घंटे में 13.5 फीसद वोट पड़ा। फैजाबाद में 14.38 % मतदान हुआ। लखनऊ में वोटिंग का प्रतिशत 10.39 तो मोहनलालगंज में 13.85 रहा। बाराबंकी में 16 प्रतिशत मतदान हुआ। गोंडा में सुबह नौ बजे तक 13 फीसद पड़े वोट। अमेठी में 13.39 प्रतिशत मतदान हुआ है। कैंसरगंज में 9 बजे तक 14.2 प्रतिशत मतदान हुआ।  लखनऊ में बसपा सुप्रीमों मायावती, डिप्टी सीएम बृजेश पाठक, सतीश मिश्रा ने वोट दिया।  अमेठी में स्मृति ईरानी वोट देने पहुंची। गोंडा की सपा प्रत्याशी श्रेया वर्मा ने बाराबंकी में वोट दिया। कैसरगंज में भाजपा प्रत्याशी करणभूषण सिंह वोट देने पहुंचे। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

You may have missed

Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights