मुख्य समाचार पर जाएँ
Monday, 30 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.1 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

अटाला मस्जिद पर फिरकापरस्तों की नजरें, बाबरी की तर्ज पर किया गया है मुकदमा

May 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। जौनपुर की अटाला मस्जिद के मामले पर ऑल इंडिया मुस्लिम जमात के राष्ट्रीय अध्यक्ष मौलाना शहाबुद्दीन रजवी ने अपनी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने कहा कि ऐतिहासिक अटाला मस्जिद का निर्माण फिरोजशाह ने 1393 ईसवीं में शुरू कराया था। 1408 ईसवीं में इब्राहिम शाह शर्की ने इसका निर्माण मुकम्मल कराया। मस्जिद के निर्माण में 15 साल का लंबा अरसा लगा। इसकी ऊंचाई 100 फीट से अधिक है, जो जौनपुर में अन्य मस्जिदों के निमार्ण के लिए बेहतरीन आदर्श मानी जाती है। मौलाना ने कहा कि ये कहना गलत है कि फिरोजशाह तुगलक ने अटाला देवी मंदिर को तोड़कर मस्जिद का निर्माण कराया था। इसी मस्जिद से संबंधित एक दीनी मदरसा भी स्थापित हुआ। यह मस्जिद भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण के अभिलेखो में भी दर्ज है। उन्होंने कहा कि चंद फिरकापरस्त ताकतें भारत की ऐतिहासिक मस्जिदों को मंदिर बताने में लगी हुई हैं। 75 साल देश को आजाद हुए हो गए, मगर चंद लोग सांप्रदायिक सोच से आगे नहीं बढ़ पा रहे हैं, जो देश की तरक्की और विकास में बाधा बनी हुई है। शहाबुद्दीन रजवी ने कहा कि चंद वर्षों से ये देखा जा रहा है कि बाबरी मस्जिद की तर्ज पर अन्य ऐतिहासिक मस्जिदों में मंदिर के निशान तलाश करके कोर्ट में मुकदमे दायर किए जा रहे हैं। अब इस तरह की सांप्रदायिक सोच रखने वालों को बाज आना चाहिए। भारत को विश्व गुरु बनाने में अग्रिसीत होना चाहिए। बता दें कि आगरा के एक अधिवक्ता ने उत्तर प्रदेश सुन्नी सेंट्रल वक्फ बोर्ड और अटाला मस्जिद कमेटी के खिलाफ सिविल जज सीनियर डिवीजन की अदालत में मंदिर होने का दावा पेश किया है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights