मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 11 October 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
⛅ 28.5 °C बादल · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,51,950.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,35000/ किलो
सुर्खियाँ
entertainment

वो इकलौती एक्ट्रेस जिसने यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा दोनों संग किया काम

May 20, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

एंटरटेनमेंट। यश राज फिल्म्स हिंदी फिल्म इंडस्ट्री का जाना-माना कैंप है। शाह रुख खान से लेकर रणवीर सिंह तक, कई स्ट्रगलिंग एक्टर्स को YRF ने सुपरस्टार बनाया है, तो वहीं कई एक्टर्स आज भी इस कैंप का हीरो बनने के लिए तरसते हैं। यश राज फिल्म्स के सितारों की लिस्ट में एक नाम बेहद खास है। यश राज फिल्म्स के साथ कई एक्टर्स ने अपने करियर की शुरुआत की। इनमें अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का नाम भी शामिल है। मॉडलिंग बैकग्राउंड से आने वाली अनुष्का का बॉलीवुड से कोई लेना- देना नहीं है यानी वो एक आउटसाइडर हैं। अपनी मेहनत के दम पर उन्होंने दौलत और शोहरत दोनों कमाई। अनुष्का शर्मा आज हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की टॉप एक्ट्रेसेज में गिनी जाती हैं। बॉलीवुड में यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा ने कई हीरोइनों को डायरेक्ट किया है। पर्दे पर दोनों ने अभिनेत्रियों को कमाल का स्क्रीन प्रेजेंस दिया। रानी मुखर्जी से लेकर ऐश्वर्या राय बच्चन तक, इस लिस्ट में शामिल हैं, लेकिन ऐसी सिर्फ एक अभिनेत्री है जिसने यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा दोनों के साथ काम किया है। इस एक्ट्रेस का नाम है अनुष्का शर्मा। अनुष्का शर्मा ने अपने करियर की शुरुआत यश राज फिल्म्स के बैनर तले की थी। उन्होंने बॉलीवुड में कदम फिल्म रब ने बना दी जोड़ी के साथ रखा था। अनुष्का शर्मा के अपोजिट शाह रुख खान मेल लीड में थे। फिल्म में दोनों की केमिस्ट्री दर्शकों को पसंद आई थी और फिल्म हिट रही थी। रब ने बना दी जोड़ी का डायरेक्शन आदित्य चोपड़ा ने किया था।अनुष्का शर्मा ने इसके बाद यश राज फिल्म्स की मूवी जब तक है जान में नजर आईं। एक बार फिर अनुष्का के हीरो शाह रुख खान बने, लेकिन इस बार डायरेक्टर यश चोपड़ा था। इसके साथ अनुष्का शर्मा पहली एक्ट्रेस बन गईं, जिन्हें यश चोपड़ा और आदित्य चोपड़ा दोनों के साथ काम करने का मौका मिला। जब तक है जान में शाह रुख खान और अनुष्का शर्मा के साथ कटरीना कैफ भी लीड रोल में थीं। 

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights