मुख्य समाचार पर जाएँ
Sunday, 29 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 15.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

किड्स बचपन कॉन्वेंट स्कूल के समर कैंप में दूसरे दिन योग और डांस सिखाया

May 19, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। किड्स बचपन कॉन्वेंट स्कूल के समर कैंप में दूसरे दिन बच्चों को योग और डांस सिखाया गया। बच्चों के लिए सुखासन,बालासन, ताड़ासन,अनुलोम विलोम, प्राणायाम और भस्त्रिका प्राणायाम सिखाये गये। बच्चों ने बहुत ही आसानी से सभी आसनों को अपनी अध्यापिका से सीखा। किड्स बचपन कॉन्वेंट स्कूल की प्रधानाचार्या नीलू शर्मा ने अवगत कराया कि योग से मन की शांति मिलती है। योग न केवल हमारे शरीर की मांसपेशियों को अच्छा व्यायाम देता है, बल्कि यह हमारे दिमाग को शांत रखने में भी मदद करता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

बच्चे योग को अपनी दिनचर्या में शामिल करते हैं तो वह तनाव मुक्त जीवन जी सकते हैं। योग से शरीर की थकान, रोग मुक्त शरीर और वजन पर काबू किया जा सकता है। योग से कई शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य लाभ होते हैं। यदि बच्चे नियमित रूप से योग करने का अभ्यास शुरू कर दें, तो उनमें बहुत तेजी से शारीरिक, भावनात्मक और मानसिक विकास होने में मदद मिलती है. उनके पर्सनैलिटी में भी सुधार होता है, जिससे बच्चे पॉजिटिव और खुशहाल जीवन व्यतीत कर सकते हैं।

कोऑर्डिनेटर राजबाला पटेल में बच्चों को बम बम बोले गीत पर डांस के स्टेप सिखाये। समर कैंप में राघव सिंह, सिद्धार्थ सिंह, मोहम्मद अयान, सना, मोहम्मद अशर, मोहम्मद श्यान, आरना, कार्तिक कश्यप, अर्जुन वर्मा आद्विक मिश्रा, प्रथम सूरी, आरोही साहू, तेजसी आदि बच्चों द्वारा प्रतिभाग किया गया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights