बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के करेली निवासी 20 वर्षीय शिवानी साहू पत्नी नीरज साहू पति ने बाहरवाली के चक्कर में घरवाली की बेल्टों और लात घुसो से जमकर पिटाई कर दी महिला घायल हो गई घायल महिला ने थाना सुभाष नगर में तहरीर दी पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा। घायल शिवानी साहू पुत्री चिरोजी लाल साहू ने बताया मेरा मायका थाना विशारतगंज क्षेत्र के पुलिया के पास का है। मेरी शादी थाना सुभाष नगर गांव करेली पहर मोहल्ला में नीरज साहू से हुई है शादी को एक वर्ष हुआ है मेरा पति बदायूं के रहने वाली एक लड़की से मेरे पति के अवैध संबंध है आए दिन उस लड़की को घर पर लाता है रात को कमरे में सोता है जब मैं इसका विरोध करती हूं पति नीरज साहू बेल्टों से मेरी पिटाई करता है रात फोन पर बात कर रहा था मैने विरोध किया लात घुसो और बेल्टो से पिटाई कर दी शरीर में गम्भीर चोटे आई है ससुर प्यारेलाल सास रामवेटी से शिकायत की उन्होंने कोई मदद नहीं की मेने थाना सुभाष नगर में तहरीर दी है पुलिस ने मेडिकल परीक्षण के लिए जिला अस्पताल भेजा है।