बरेली। जिला रामपुर थाना स्वार गांव मधुपुरा निवासी अब्दुल सलाम अपने पिता नन्हे को श्री राममूर्ति मेडिकल कालेज में दिखाने ले जा रहे थे साथ में उसका भाई नईम और अकबर बैठा था एंबुलेंस ड्राइवर तेज रफ्तार से चला रहा था फतेहगंज पश्चिम के पास बलिया पुल हाईवे पर अनियंत्रित होकर एंबुलेंस डिवाइडर से टकरा गई एंबुलेंस पलट गई चारों लोग घायल हो गए घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया अब्दुल सलाम के ज्यादा चोट होने कारण उसे जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अब्दुल सलाम ने बताया पिता नन्हे के पेट में स्टोन था इस कारण दर्द हो रहा था उनको एंबुलेंस के द्वारा भाई नईम और अकबर के साथ श्री राममूर्ति मेडिकल कालेज लेकर जा रहे थे एम्बुलेंस ड्राइवर तेज रफ्तार से चला रहा था बलिया पुल पर गाड़ी डिवाइडर से टकरा गई गाड़ी पलट गई जिसमें नन्हे , नईम, अकबर के गुम चोट आई है अब्दुल सलाम के सिर और पैर में काफी चोट है अब्दुल सलाम को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।