होमगार्डों द्वारा चौकीदार की पिटाई का कांग्रेसियों ने किया विरोध

WhatsApp-Image-2024-05-18-at-16.55.08
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली । नवाबगंज तहसील में चौकीदार वीरेंद्र धानुक की होमगार्डों द्वारा पिटाई प्रकरण में दोषियों पर कठोर कार्रवाई की मांग करते हुए महानगर कांग्रेस कमेटी ने महामहिम राज्यपाल को संबोधित जिला अधिकारी कार्यालय में एसीएम प्रथम को ज्ञापन सोपा। महाराणा अध्यक्ष अजय शुक्ला ने कहा की नवाबगंज तहसील में चौकीदार वीरेंद्र धानुक की पिटाई प्रकरण में दोषियों पर कठोर कार्रवाई होनी चाहिए क्योंकि वोट डालने का अधिकार सभी को है

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

वह किसी के दबाव में वोट नहीं डाला जा सकता सिर्फ इस वजह से पिटाई की जाए कि आपने सत्ता पक्ष को वोट क्यों नहीं दिया यह सरासर गलत है घटना बेहद शर्मनाक है घटना से पीड़ित को सामाजिक पीड़ा पहुंची है भविष्य में इस तरह की घटना ना हो इसके लिए आरोपियों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई और दोनों होमगार्ड को बर्खास्त किया जाए। सांसद राहुल गांधी ,राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी ने भी इस घटना को संज्ञान में लेकर ट्वीट किया था आज चारों तरफ इस घटना की चर्चा होने पर भी दोषियों के खिलाफ कोई ऐसी कार्यवाही नहीं हो पाई है। ज्ञापन देने बालो में योगेश जौहरी , पूरनलाल , संजू सागर , पार्षद जहीरूद्दीन उर्फ मुन्ना, नासिर अब्बासी, महेश पंडित , सुरेंद्र सोनकर, शरबत हुसैन , पप्पू सागर, नासिर अब्बासी , सादिक अंसारी आदि मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights