चंदौसी। जीनियस गर्ल्स स्कूल का वायरल वीडियो ने शिक्षा क्षेत्र में हलचल मचा दी है । 24 घंटे में दस हजार से अधिक लोगों ने बच्चियों के हुनर को देखकर न केवल वाह वाह किया , बल्कि स्कूल में सिर्फ दो घंटे की गई मशक्कत का सकारात्मक परिणाम भी कहा । जीनियस गर्ल्स स्कूल में चल रहे समर कैंप के दौरान बच्चियों को एक कठिन संस्कृत शब्दों का गीत तैयार कराया गया । गीत को पूरे मनोभाव से तैयार करके छात्राओं ने दो घंटे में ही उसका फाइनल पेश कर दिया । हुआ यूं कि बच्चियां जब स्कूल वैन से शाम को अपने घर वापस जा रहीं थीं , तभी उन्होंने सीखे गए हुनर की प्रेक्टिस वैन में ही करनी शुरू कर दी । बहजोई दिशा की ओर दौड़ रही वैन में गए जा रहे गीत को जोश में आकर अध्यापिका दिति शर्मा ने मोबाइल फोन से शूट कर लिया । देखते ही देखते बच्चियों वीडियो इतना वायरल हुआ कि देखने बालों की संख्या 24 घंटे में दस हजार पार कर गई । जीनियस गर्ल्स स्कूल का उद्देश भी थी है कि आज की शिक्षा आज ही किरदार में नज़र आएगी । मजेदार यह है कि संस्कृत शब्दों, अच्चुतम केशवं कृष्ण दामोदरं राम नारायणं जानकी वल्लभं ,के इस गीत की मुस्लिम छात्राओं ने भी पूरी रुचि और लगन से गया ।