मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.0 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

गंगा, पर्यावरण एवं वृक्षारोपण कार्यों की सीडीओ ने की समीक्षा

November 27, 2026By admin0 comments
👁 6.3K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow


बदायूँ: जिला गंगा, पर्यावरण एवं वृक्षारोपण समितियों की मासिक समीक्षा बैठक में सोत नदी पुनरुद्धार के कार्यों की समीक्षा करते हुए नगर पालिका बदायूँ, बिसौली एवं उसहैत को नदी में गिरने वाले नालों की साफ-सफाई कराने के निर्देश दिए गए। संबंधित विभागों को बीबीजी रामजी के माध्यम से नदी पुनरुद्धार के कार्य कराने को कहा गया है। वृक्षारोपण कार्यों की समीक्षा के दौरान अधूरी जियो टैगिंग को तीन दिन में पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने तथा थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग एवं क्रॉस चेकिंग की रिपोर्ट पूरी करने के निर्देश दिए गए हैं।
शुक्रवार को विकास भवन सभागार में मुख्य विकास अधिकारी गामिनी सिंगला की अध्यक्षता में जिला गंगा समिति, जिला पर्यावरण समिति एवं जिला वृक्षारोपण समिति की मासिक समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक में संबंधित विभागों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। जिला गंगा समिति की समीक्षा के दौरान मुख्य विकास अधिकारी ने सोत नदी पुनरुद्धार के लिए किए जा रहे कार्यों की जानकारी ली। उन्होंने अधिशासी अधिकारी नगर पालिका परिषद बदायूँ, बिसौली एवं उसहैत को निर्देश दिए कि नदी में प्रवाहित होने वाले सभी नालों की साफ-सफाई कराना सुनिश्चित करें। जिला पंचायती राज अधिकारी, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार तथा अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण को संयुक्त रूप से बीबीजी रामजी के माध्यम से नदी पुनरुद्धार के कार्य कराने के निर्देश दिए।
जिला वृक्षारोपण समिति की समीक्षा के दौरान जियो टैगिंग का कार्य पूर्ण न होने पर मुख्य विकास अधिकारी ने गृह विभाग, अपर जिलाधिकारी प्रशासन, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक एवं जिला कृषि अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को तीन दिन के भीतर जियो टैगिंग पूर्ण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के निर्देश दिए। साथ ही थर्ड पार्टी मॉनिटरिंग एवं क्रॉस चेकिंग की रिपोर्ट भी पूर्ण करने को कहा।
जिला पर्यावरण समिति की समीक्षा करते हुए मुख्य विकास अधिकारी ने सभी संबंधित विभागों को ठोस अपशिष्ट प्रबंधन नियम-2026 का प्रभावी अनुपालन सुनिश्चित कराने के निर्देश दिए। बैठक में प्रभागीय निदेशक सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूँ, उपायुक्त श्रम एवं रोजगार, अपर सांख्यिकी अधिकारी सामाजिक वानिकी प्रभाग बदायूँ, जिला परियोजना अधिकारी जिला गंगा समिति बदायूँ, जिला विद्यालय निरीक्षक, अधिशासी अभियंता जल निगम ग्रामीण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights