मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 27 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 20.2 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ शहर में जाम से निजात का सर्वे एक माह बाद भी अधूरा, डीएम ने जताई नाराजगी

November 27, 2026By admin0 comments
👁 6.9K views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूं। शहर में जाम की समस्या के समाधान के लिए गठित समिति एक माह बाद भी सर्वे रिपोर्ट प्रस्तुत नहीं कर सकी। इस पर जिलाधिकारी अवनीश राय ने कड़ी नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को तत्काल रिपोर्ट उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि 22 अक्टूबर को आयोजित बैठक में पुलिस, परिवहन, नगर पालिका परिषद और लोक निर्माण विभाग समेत संबंधित विभागों की समिति गठित कर जाम की समस्या का सर्वे कर समाधान सुझाने को कहा गया था, लेकिन अब तक रिपोर्ट न मिलना गंभीर लापरवाही है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

गुरुवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अंकिता शर्मा समेत संबंधित अधिकारियों के साथ जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक में डीएम ने शहर की यातायात व्यवस्था और सड़क सुरक्षा इंतजामों की समीक्षा की। जाम की समस्या पर नाराजगी जताते हुए उन्होंने सर्वे रिपोर्ट जल्द प्रस्तुत करने के निर्देश दिए, ताकि शहर में यातायात व्यवस्था सुधारने के लिए ठोस कदम उठाए जा सकें।

आगामी दिनों में कोहरा बढ़ने की आशंका को देखते हुए डीएम ने राष्ट्रीय राजमार्ग समेत सभी प्रमुख मार्गों पर लाइटें और आवश्यक संकेतक लगवाने के निर्देश दिए। इसके लिए तीन टीमें गठित कर एक सप्ताह के भीतर निरीक्षण और आवश्यक कार्यवाही पूरी करने को कहा। पहली टीम नवादा से कछला तक, दूसरी नवादा से बरेली तक और तीसरी टीम गंगा एक्सप्रेसवे के एक प्वाइंट से दूसरे प्वाइंट तक निरीक्षण करेगी। उन्होंने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

डीएम ने चीनी मिल प्रबंधकों को अभियान चलाकर गन्ना ढोने वाली ट्रॉलियों पर रिफ्लेक्टर लगवाने तथा वन विभाग को सभी मार्गों से झाड़ियों की छंटाई कराने के निर्देश दिए। यातायात का दबाव अधिक रहने वाले मार्गों पर सुरक्षा इंतजाम प्राथमिकता से कराने को कहा। गंगा एक्सप्रेसवे के बरेली, बिसौली और दातागंज रोड स्थित तीन इंटरचेंज के निकट प्राथमिक एवं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर चिकित्सीय सुविधाएं बढ़ाने के निर्देश सीएमओ को दिए, ताकि आपात स्थिति में तत्काल उपचार मिल सके।

उन्होंने दुर्घटना संभावित स्थलों को चिह्नित कर सुधार कार्य कराने तथा पूर्व में हादसों के कारणों की पुनरावृत्ति रोकने को कहा। एसएसपी कार्यालय के आगे अंडरपास से पहले सड़क पर बने गड्ढे को शीघ्र भरवाने और पुलिस लाइन व पुलिस परेड ग्राउंड के आमने-सामने स्थित गेटों के पास रंबल स्ट्रिप लगवाने के निर्देश भी दिए।

बैठक में अधिकारियों ने बताया कि पिछले वर्ष की तुलना में इस वर्ष अक्टूबर में सड़क दुर्घटनाओं में 20 प्रतिशत कमी आई है। टी-जंक्शन सुधार के कार्य पुलिस की रिपोर्ट के आधार पर पीडब्ल्यूडी ने कराए हैं। जीरो फैटेलिटी डिस्ट्रिक्ट योजना के तहत मुरादाबाद-फर्रुखाबाद, बदायूं-बिजनौर और मेरठ-बदायूं मार्ग सहित तीन कॉरिडोर पर सुधार कार्य कराए जाएंगे। डीएम ने 520 बी बरेली-मथुरा मार्ग पर क्षतिग्रस्त सड़क का निरीक्षण कर उसे ठीक कराने के निर्देश दिए।

बैठक में एडीएम प्रशासन मानवेन्द्र सिंह, एसपी सिटी अभिषेक कुमार सिंह, सीओ यातायात सुनील कुमार, एआरटीओ हरिओम सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights