उझानी में सय्यद भूड़ वाले बाबा के उर्स में जुटे जायरीन अकीदतमंदों ने की चादर पोशी

Screenshot-2024-05-16-195607
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

उझानी। दरगाह हज़रत सय्यद भूड़ वाले बावा के सालाना उर्स के दूसरे दिन देर रात तक मुकाबला ए कव्वाली का दौर चला। उर्स में जायरीनों ने जोशो खरोश के साथ हिसा लेकर चादर पोशी की और कव्वाली का लुत्फ उठाया ।कव्वाली के जवाबी मुकाबले ने धूम मचा दी ! कव्वाल ठाकुर ऐवेंद्र सिंह ने अपने अंदाज में कुछ यूं कहा – अपनी सांसों में मदीने की हवा लाये हैं । पर सभी झूम उठे । कछला रोड स्थित भूड़ वाले बावा की दरगाह पर उर्स का आगाज़ दो दिन पहले कुरआन ख़्वानी व जश्न ए ईद मिलादुन्नबी से हुआ था। कव्वाली के जवाबी मुकाबले में कव्वाल ऐवेंद्र सिंह और आसिफ़ सुल्तानी कव्वाल ने अपने अंदाज से अकीदतमंदों को भाव विभोर कर दिया।अल्लाह ही जाने कौन बशर है को सुनाकर कव्वाल ऐवेंद्र सिंह ने खूब वाह वाही लूटी ।आसिफ़ सुल्तानी ने – अपनी सांसों में मदीने की हवा लाये हैं।से सभी को झूमने पर मजबूर कर दिया ।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने अपने मुंह से घुंघरू की आवाज़ निकालकर लोगों को हैरत में डाल दिया। उर्स का आगाज़ क़ुरआन ख़्वानी से हुआ जिसमें छोटे छोटे बच्चों व मस्जिदों के पेशे इमामों ने क़ुरआन की तिलावत की। महफ़िल ए ईद मिलादुन्नबी की महफ़िल भी सजी। आलिमों ने तकरीरें कर मुल्क व क़ौम की सलामती की दुआ की। कव्वाली के जवाबी मुकाबले में दोनों कब्बाल बराबरी पर रहे। स्टार फिल्म्स प्रोडक्शन के स्वामी ताहिर हुसैन का खासा योगदान रहा। उनका स्टाफ देर रात तक व्यवस्थाओं में देखा गया । एल ई डी बाल व ड्रोन कैमरों से उर्स की निगरानी रखी गई ।इस मौके पर सज्जदा नशीन जमील अल्वी , असलम शेख ,नबी शेर , ताहिर हुसैन , डॉक्टर खलील अहमद , बाबू मियाँ अल्वी , जमीर अहमद , चाँद अब्बासी , बबलू सैफी आदि मौजूद रहे ।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights