पीएम बोले- इंडी गठबंधन ने देश को किया बदहाल, 2014 के पहले हर क्षेत्र में मची थी लूट

Screenshot-2024-05-16-173735
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

प्रतापगढ़। नरेंद्र मोदी ने प्रतापगढ़ में कहा कि कांग्रेस देश के विकास का मजाक बना रही है। सपा और कांग्रेस का मानना है कि देश का विकास अपने आप हो जाएगा। हमने शौचालय बनवाए तो सपा कांग्रेस ने कहा तो  कहा इससे क्या होगा। भाजपा ने पक्का घर गरीबों को दिया तो कहा कि क्या होगा। वर्षों शासन करने के बावजूद देश के पचासी फीसदी घरों में नल से जल नहीं आता था। हमने 14 करोड़ गरीबों तक पीने का पानी पहुंचाया। जीआईसी में आयोजित जनसभा में भारी भीड़ उमड़ी है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि कांग्रेस के लोग सेना के शौर्य पर सवाल उठा रहे हैं। यह लोग कह रहे हैं कि सत्ता में आने के बाद आर्टिकल 370 वापस कर देंगे। यह लोग पाकिस्तान के पास जाएंगे कबूतर उड़ाएंगे। सपा और कांग्रेस से सावधान रहने की जरूरत है। देश जब आजाद हुआ था तो भारत छह नंबर की अर्थव्यवस्था थी। कांग्रेस ने वर्षों शासन करने के बाद अर्थव्यवस्था को ग्यारह नंबर पर ला दिया था। 2014 के बाद भाजपा की सरकार आने के बाद कड़ी मेहनत के बाद अर्थव्यवस्था पांचवें स्थान पर लाया है। पीएम मोदी ने कहा कि हमारी सरकारी तीसरी बार सत्ता में आई तो देश को विश्व की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाएंगे। यह मोदी की गारंटी है। सपा और कांग्रेस के लोग न मेहनत के आदी हैं न ही नजीते लागे की इनमें सामर्थ्य है। राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि अमेठी से भगाए गए हैं और अब रायबरेली से भी भगाए जाएंगे। देश चलाना सोने की चम्मच लेकर पैदा हुए बच्चों का खेल नहीं है। यह आपसे नहीं हो पाएगा। चार जून को बाद मोदी सरकार तो बनेगी ही बनेगी लेकिन और बहुत कुछ होने वाला है।चार जून के बाद इंडी गठबंधन टूट करके बिखर जाएगा खटाखट खटाखट। पराजय के बाद बलि के बकरे को खोजा जाएगा खटाखट खटाखट। शहजादे चाहे लखनऊ या दिल्ली वाले हों यह शहजादे गर्मी की छुट्टी पर विदेश निकल जाएंगे खटाखट खटाखट। किसी ने बताया है कि टिकट बुक कराने के लिए भी बोल दिया है। मोदी ने कहा कि कांग्रेस पिछड़ों का आरक्षण समाप्त करना चाहती है। यह कार्य कर्नाटक से शुरू भी कर दिया है। यह लोग पिछड़ों का आरक्षण लेकर मुसलमानों को देना चाहते हैं। कांग्रेस के शहजादे कह रहे हैं सबकी जांच कराएंगे। उन्होंने दलितों और पिछड़ों का आरक्षण भी शुरू कर दी है। कांग्रेस कर्नाटक का यह फार्मूला पूरे देशभर में लागू करना चाहती है। ओबीसी से विश्वासघात करने वाली सपा इस पर  चुप बैठी है। सपा और कांग्रेस की तुष्टीकरण की राजनीति यहीं पर नहीं रुकी। यह लोग मोदी के खिलाफ वोट जिहाद की अपील कर रहे हैं। कांग्रेस के शहजादे कहते हैं कि वह सत्ता में आएंगे तो रामलला को फिर टेंट में भेज देंगे और राम मंदिर में ताला लगवा देंगे, लेकिन मोदी ऐसा नहीं होने देंगे। हमारे रहते ऐसा नहीं हो सकता है।करीब 27 मिनट के भाषण में पीएम मोदी के निशाने पर सिर्फ सपा और कांग्रेस ही रही। उन्होंने एक बार भी मायावती या बसपा का नाम नहीं। पूरे भाषण में वह राहुल गांधी और अखिलेश यादव पर  ही हमलावर रहे। वह दोनों को शहजाते करके संबोधित करते रहे। सपा को पिछड़ी जाति का विरोधी और कांग्रेस को ओबीसी आरक्षण विरोधी बताया।  

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights