प्रियंका गांधी ने स्वाति मालीवाल मामले पर दिया बयान, बोलीं – मैं हमेशा ही महिलाओं के साथ हूं

Screenshot-2024-05-16-172748
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

लखनऊ। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने स्वाति मालीवाल से हिंसा मामले पर बयान दिया है। उन्होंने कहा कि इसमें दो बाते हैं। पहला, अगर महिलाओं के साथ कुछ गलत होता है तो हम उनके साथ खड़े हैं। मैं हमेशा महिलाओं के साथ ही खड़ी रहती हूं चाहें वे किसी भी पार्टी की हों। दूसरा AAP आपस में चर्चा करेगी… वो आपस में निर्णय लेंगे। ये उन पर है। वहीं, उन्होंने कहा कि कांग्रेस अमेठी और रायबरेली दोनों ही सीटों पर जीत दर्ज कर रही है। जनता हमारे साथ है।प्रियंका गांधी ने कहा कि चुनाव की शुरुआत में भाजपा अबकी बार 400 पार… का नारा दोहराती थी पर अब वो ऐसा नहीं करते हैं। चार चरणों के चुनाव के बाद अब वो इसकी बात भी नहीं कर रहे हैं।प्रियंका गांधी ने इंडिया गठबंधन के प्रधानमंत्री के चेहरे पर कहा कि जब मौका आएगा तो इसका भी निर्णय हो जाएगा। ये चुनाव महंगाई, बेरोजगारी, मध्यम वर्ग की दिक्कतों और किसानों के मुद्दे पर लड़ा जा रहा है। भाजपा के नेताओं को इन मुद्दों पर बात करनी चाहिए।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा तुष्टिकरण के आरोप लगाने पर प्रियंका गांधी ने कहा कि अभी वो कल ही कह रहे थे कि अगर वो इस तरह की बातें करते हैं तो सार्वजनिक जीवन में रहने के योग्य नहीं हैं। वो एक दिन कुछ कहते हैं, दूसरे दिन कुछ कहते हैं। हम उनकी बात का कैसे यकीन कर सकते हैं?

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights