आइसक्रीम के विवाद में सूजा घोंपकर युवक की हत्या
बरेली। फतेहगंज पश्चिमी क्षेत्र मे आइसक्रीम को लेकर हुये मामूली विवाद में बर्फ तोड़ने बाला सूजा घोपकर यूबक को मौत के घटा उतारा।पुलिस ने शव कब्जे में लेकर मोर्चरी में रखबाया।आरोपी को किया गिरफ्तार।तीन मासूम बच्चियों के सिर से माता पिता का साया उठा। बुधवार को साढ़े चार बजे ग्राम माधोपुर में शेर सिंह पुत्र गंगाराम निवासी मोहल्ला ठाकुरद्वारा वार्ड नंबर 6 कस्बा फतेहगंज पश्चिमी बरेली बर्फ बेचने गया था। माधोपुर के रहने वाले संजू पुत्र रामकुमार कश्यप पर दस रुपये थे।उसके बच्चे आइसक्रीम के लिये जिद करने लगे।तो उसने आइसक्रीम बेचने बाले से कहा कि पांच पांच रुपये की आइसक्रीम दे दो।उसने पांच रुपये की आइसक्रीम देने से मना कर दिया बोला दस रुपये से कम की नही दूंगा।

तभी संजू ने कहा कि तो यहाँ से चले जाओ बच्चे जिद कर रहे।वह बोला नही जाऊंगा इतनी बात को लेकर विवाद हो गया। इसी दौरान शेर सिंह ने बर्फ फोड़ने के लिए रखी गई नुकीले सूजा से संजू पर कई बार कर दिये। जिससे संजू गम्भीर घायल होकर गिर जमीन पर गया।मोहल्ले बालों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई घायल व्यक्ति को इलाज के लिये एम्बुलेंस सरकारी बरेली भेज दिया।जिसे डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया है।पुलिस ने शव को मोर्चरी रूम में रखवा दिया है। पुलिस ने आरोपी शेर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।म्रतक संजू के भाई ने बताया चार भाइयों में तीसरे नम्बर का भाई था। इसकी पत्नी भूरी की चार साल पहले मौत हो चुकी है।तीन लडकिया है।बड़ी बेटी शशि 12 बर्ष मुस्कान 9 बर्ष सीमा बर्ष की है।सभी को मजदूरी कर पालन पोषण करता था।अब बच्चों के ऊपर से मां बाप का साया उठ गया। थाना प्रभारी धनन्जय कुमार पांडेय ने बताया आइसक्रीम को लेकार विवाद हुआ था।आइसक्रीम बेचने बाले ने सूजा से बार कर संजू को घायल कर दिया था।एम्बुलेंस से इलाज को भेजा था।वहाँ डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।परिजनों की तहरीर के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।













































































