बरेली मे बदमाशो ने लूट के बाद की विवाहिता की हत्या , पति घायल
बरेली। बरेली में बदमाशों के हौसले बुलंद होते जा रहे हैं, बीती रात बदमाशों ने मोटरसाइकिल से घर वापस जा रहे दंपति को रोका और उनके साथ लूटपाट की, लूटपाट करने का महिला ने विरोध किया तो उसकी गोली मार कर हत्या कर दी, और बदमाश फरार हो गए । वही उसके पति की पीट-पीटकर हालत खराब कर दी जिससे उसका इलाज चल रहा है, घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने तथ्यों के आधार पर मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
मामला बरेली के थाना शाही के गांव वीरपुर बकैनिया गाली निवासी राजकुमार की शादी को 8 माह हुए है शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव मलसाखेड़ा निवासी हेमलता से हुई थी। हेमलता सुबह पति के साथ मायके आई थी। और शाम को अपने पति राजकुमार के साथ बाइक से वापस जा रही थी दंपत्ति जब घर लौट रहे थे तभी घात लगाए बदमाशो ने दुनका से बकैनिया के कच्चे रास्ते पर बदमाशों ने राजकुमार को बंदूक की बट से ठोकर मार दी। इससे बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई। इसी के साथ बदमाश राजकुमार को पीटने लगे तो हेमलता ने उनको बचाने की कोशिश की, महिला के विरोध पर बदमाशों ने उसे गोली मार दी।

एक गोली सिर में और दूसरी सीने में लगने से हेमलता की मौके पर ही मौत हो गई। बदमाश उनके जेवर भी लूट ले गए। घटना स्थल से गुजरते वक्त कुछ राहगीरों ने हेमलता को पहचाना और उसके पिता हरीश कुमार को सूचना दी। घटना से आसपास के गांव में खलबली मच गई और दोनों गांवों के लोग जुट गए और देर रात दुनका चौकी के पास जाम लगा दिया। घटना की सूचना पर तमाल आलाधिकारी घटना स्थल पर पहुंच गए, एसएसपी के आश्वासन पर ग्रामीणों ने जाम खोल दिया। घायल अवस्था में राजकुमार को शहर के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहा उसकी हालत में सुधार बताया जा रहा है। एसएसपी घुले सुशील चंद्रभान मौके पर पहुंचे और मामले की गंभीरता को देखते हुए जांच टीम गठित कर दी गई है साथ ही आसपास के लोगो से गहनता से पूछताछ की जा रही है जल्द ही मामले के खुलासा की बात की जा रही है।













































































