पश्चिमी दिल्ली से आम आदमी पार्टी के प्रत्याशी महाबल मिश्रा ने क्षेत्र में विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया

WhatsApp-Image-2024-05-14-at-18.38.27
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

दिल्ली। इंडिया गठबंधन के पश्चिमी दिल्ली क्षेत्र के प्रत्याशी पूर्व सांसद महाबल मिश्रा ने आज क्षेत्र की पांच विधानसभाओं में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इन विधानसभाओं में द्वारका (वैशाली), जनकपुरी (वार्ड 104 और वार्ड 105), उत्तम नगर (वार्ड 114), विकासपुरी (वार्ड 111), और मादीपुर (वार्ड 92) शामिल हैं। इन कार्यक्रमों के दौरान महाबल मिश्रा ने जनता को संबोधित करते हुए तानाशाही के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया। उन्होंने दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविन्द केजरीवाल के प्रति जनता के एकतरफा समर्थन को भी रेखांकित किया।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

आज महाबल मिश्रा ने जफरपुर कलां गांव में हनुमान मंदिर के दर्शन किए और संकटमोचन हनुमान जी से प्रार्थना की।इसके अलावा आज पश्चिमी दिल्ली के उत्तम नगर विधानसभा में राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने “जेल का जवाब वोट से” संकल्प सभा को संबोधित किया। उन्होंने जनता से अपील की कि वे इस तानाशाही के खिलाफ अपना वोट इंडिया गठबंधन को दें और महाबल मिश्रा के सराहनीय कार्यों को याद दिलाते हुए कहा कि वे अपना कीमती वोट केवल झाड़ू चुनाव चिन्ह पर ही दें। उन्होंने कहा कि इस संकल्प सभा में उमड़ा जनसैलाब इस बात का संकेत है कि लोग इंडिया गठबंधन को ही अपना वोट देकर विजय सुनिश्चित करेंगे।

दीपक कुमार त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow
Home
Live TV
VIDEO NEWS
Verified by MonsterInsights