बरेली। बिथरी चैनपुर थाना क्षेत्र के नारियावल के रहने वाले दो अलग-अलग परिवारों ने एक दबंग परिवार के लोगों के खिलाफ एसएसपी से शिकायत की है कि उन्होंने बेरहमी से मारपीट की है। थाना बिथरी चैनपुर क्षेत्र के नरियावल के रहने वाले एक परिवार राधेश्याम पुत्र छोटेलाल की शिकायत है कि वो किराए के मकान में रहता है बीती 12 मई को शाम 4 बजे विमल पुत्र ननकू के बच्चे आपस में लड़ रहे थे तभी उनके बेटे रवि शर्मा को विमल का बेटा गंदी-गंदी गालियां देने लगा विरोध करने पर विमल उनके घर में घुस आया और की लगा डंडा हाथ में लेकर उसके पुत्र रवि को बेरहमी से पीटने लगा। जिससे रवि को कई जगह चोटें आईं। शोर शराबी की आवाज सुनकर उसकी पुत्री पुत्री हिमांशी शर्मा व दुर्गा देवी आए तो उन्हें भी मारने पीटने को विमल आमादा हो गया। विमल सब को जान से मार देने की धमकी देता हुआ चला गया। थाने में जाकर शिकायत की तो कोई कार्रवाई नहीं हुई। वहीं दूसरे परिवार के अमित पुत्र कन्हई लाल का कहना है कि बट 12 मई को उसका भाई लकी मनीष टेलर की दुकान पर बैठा हुआ था तभी विमल आ गया और गाली गलौज करने लगा विरोध करने पर विमल उसके भाई लकी को खींचकर दुकान में ले गया और की लगे डंडे से बेरहमी से पिटाई की। इस मारपीट में लकी के काफी चोटें आई हैं। मारपीट देखकर आस-पड़ोस के लोग इकट्ठे हो गए लोगों के ललकारने पर देख लेने की धमकी देता हुआ विमल चला गया। थाने पहुंचकर तहरीर देने के बाद कोई कार्रवाई नहीं होने पर दोनों परिवार के लोगों ने अलग-अलग तहरीर देकर एसएसपी से कार्रवाई की मांग की है।