बरेली। थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव दलपत पुर निवासी 45 वर्षीय सोमपाल उसकी पत्नी कुंता देवी को रास्ता में घेर कर गांव के दबंगो ने लाठी डंडों से की पिटाई पुलिस ने नहीं की कार्रवाही जिला अस्पताल में एक्सरे कराने के बाद एसएसपी ऑफिस में की शिकायत।सोमपाल ने बताया गांव के ग्राम प्रधान पुष्पा देवी पत्नी राम प्रकाश के घर पर पूरे दिन हम लोग रहते है शाम को अपने घर आ जाता हूं गांव के रहने वाले देवेंद्र , लालता प्रसाद ग्राम प्रधान से नाराज रहते है हम लोगो से भी कहते है की तुम बहा क्यों रहते हो इस बात से हम से भी नाराज रहते है में नाई जाति का हु शादियों में काम करता हु 9 मई को गांव में एक शादी थी काम करके में और मेरी पत्नी कुंता देवी वापस घर आ रहे थे रास्ता में देवेंद्र पुत्र लालता प्रसाद , रविंद्र पुत्र लालता प्रसाद , लालता प्रसाद पुत्र तिलक पाल , गेंदालाल पुत्र गंगाराम ने रास्ता में रोक लिया और गालियां देना शुरू कर दी तभी गाली देने का विरोध किया इन सभी लोगों ने लाठी डंडों से दोनों पर हमला कर दिया जिसे पति-पत्नी दोनों घायल हो गए पुलिस को तहरीर दी थी 9 तारीख को पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई है। हम लोग ग्राम प्रधान के घर रह रहे है दबंग घर नही जाने दे रहे है जानवर भूखे खड़े हुए है आज एसएसपी ऑफिस में तहरीर देकर कर्रवाही की मांग की है।