मुख्य समाचार पर जाएँ
Friday, 20 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
☀️ 24.7 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

चीन से वापस लेंगे जमीन फ्री बिजली से लेकर मुफ्त इलाज तक केजरीवाल ने देश को दी 10 गारंटी

May 12, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

नई दिल्ली। तिहाड़ जेल से बाहर आने के बाद से दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल लगातार पीएम मोदी पर हमलावर हैं। रविवार को एक बार फिर उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर प्रधानमंत्री की गारंटी को लेकर केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इसी के साथ केजरीवाल ने देश को 10 गांरटियां दी। उन्होंने कहा कि जब इंडी गठबंधन की सरकार बनेगी तब इन गारंटियों को पूरा किया जाएगा। केजरीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने पिछले 10 वर्षों में महंगाई कम करने, हर साल 2 करोड़ रोजगार देने, 15 लाख रुपए और किसानों की आय दोगुनी करने समेत कई गारंटियां दी थीं लेकिन आजतक एक भी गारंटी पूरी नहीं हुई है। वहीं मैंने दिल्ली और पंजाब के चुनावों में फ्री बिजली-पानी और अच्छे स्कूल और अस्पताल की गारंटी दी थी, जो मैंने पूरी की।केजरीवाल ने कहा कि हमने बिजली मुफ्त करने की गांरटी दी, स्कूल शानदार की गारंटी दी, मोहल्ला क्लिनिक खोलने का वादा किया। हमने वो सब किया जिसकी हमने गारंटी दी थी। पीएम मोदी की गारंटी कौन पूरा करेगा, वो भी नहीं पता क्योंकि वह 75 साल की उम्र में रिटायर हो रहे हैं। केजरीवाल की गारंटी केजरीवाल पूरा करेंगे। केजरीवाल ने देश की जनता को 10 गारंटी दी हैं। सीएम ने कहा केजरीवाल की इन 10 गारंटियों की मैं गारंटी लेता हूं कि इंडी गठबंधन की सरकार बनने पर इन्हें पूरा कराया जाएगा। ये 10 गारंटियां नये भारत का विजन हैं। ये सभी काम देश को मजबूत करने वाले काम हैं और इन्हें अगले पांच साल में युद्ध स्तर पर पूरा किया जायेगा। पूरे देश में 24 घंटे बिजली का इंतजाम करेंगे। कहीं पावर कट नहीं लगेगा। पूरे देश के गरीबों की बिजली फ्री करेंगे।हर गांव और हर मोहल्ले में शानदार सरकारी स्कूल बनाएंगे। इस देश में पैदा होने वाले हर बच्चे के लिए अच्छी और मुफ्त शिक्षा का इंतजाम किया जाएगा।हर गांव और मोहल्ले में मोहल्ला क्लिनिक बनाएंगे। हर जिले में शानदार सरकारी अस्पताल बनाएंगे। देश के हर व्यक्ति के लिए शानदार और फ्री इलाज की व्यवस्था करेंगे।चीन द्वारा अवैध तरीके से कब्जा की भारत की जमीन वापिस लाने के लिए सेना को जरूरी कदम उठाने के लिए पूरी स्वतंत्रता दी जाएगी।अग्निवीर योजना को बंद करके सारी सैन्य भर्तियों को पुरानी प्रक्रिया की तहत किया जाएगा। अभी तक भर्ती किए गए सभी अग्निवीरों को पक्का किया जाएगा।किसानों को स्वामीनाथन आयोग के मुताबिक सभी फसलों पर MSP निर्धारित करके उन्हें फसलों के पूरे दाम दिलवायेंगे।दिल्ली वालों की दशकों पुरानी मांग को पूरा किया जाएगा। दिल्ली को पूर्ण राज्य का दर्जा दिलवाएंगे बेरोजगारी को व्यवस्थागत तरीके से दूर किया जायेगा। अगले एक वर्ष में 2 करोड़ रोजगार की व्यवस्था की जाएगी।भाजपा की वाशिंग मशीन का विनाश किया जाएगा। ईमानदारों को जेल भेजने और भ्रष्टाचारियों को संरक्षण देने की मजबूत व्यवस्था को समाप्त किया जाएगा। दिल्ली और पंजाब की तरह भ्रष्टाचार पर सही मायने में प्रहार किया जाएगा।जीएसटी का सरलीकरण किया जाएगा। हम ऐसी व्यवस्था करेंगे, जिससे व्यापारी खुलकर व्यापार कर सकेंगे। GST को पीएमएलए से बाहर किया जाएगा।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights