बरेली । फतेहगंज पश्चिमी पुलिस ने एक युवक को तमंचा व दो कारतूस सहित पकड़ा जेल भेजा ।मिली जानकारी के अनुसार प्रेमपाल पुत्र स्वर्गीय चुन्नीलाल निवासी ग्राम सतुईया पट्टी थाना फतेहगंज पश्चिमी को एक अदद तमंचा व दो जिंदा कारतूस के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।फतेहगंज पश्चिमी थाना प्रभारी धनंजय कुमार पांडेय के अनुसार आरोपी ने पूछताछ में बताया कि वह असलाह का प्रदर्शन कर धौंस जमाता था। जिससे लोग उससे डर कर रहे।आरोपी के खिलाफ पुलिस ने आर्म्स एक्ट में मुकदमा पंजीकृत कर न्यायालय के समक्ष पेश कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में थाना प्रभारी धनंजय कुमार पाण्डेय एसआई अमरजीत सिंह कांस्टेबल इरशाद सरवर कांस्टेबल कपिल चौधरी शामिल रहे।