बरेली। थाना सुभाष नगर क्षेत्र के तिलक कॉलोनी सभासद वाली गली के रहने वाले कैलाश पुत्र रवि शंकर ने थाना सुभाष नगर में तहरीर देकर बताया कि बीती रात लगभग 12:30 बजे वह एक शादी समारोह में श्रया बारात घर बदायू रोड में गया था। उसके साथ ऋषभ पुत्र राजेश ,शनि पुत्र कमल भी गए थे। शादी समारोह में शामिल होने के बाद श्रेया बारात घर से कैलाश , ऋषभ और शनि लौट कर आ रहे थे तभी कैलाश को बारात घर के पास ही भूरी, वंश और अन्य लगभग 15 लोग खींचकर बराबर के स्कूल के पास ले गए और उसके साथ बुरी तरह लात घुसे बेल्ट से मारपीट की। इस मारपीट में वह घायल हो गया। उसका मोबाइल छीनने की भी कोशिश की। इस बाबत कैलाश ने थाना सुभाष नगर में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।