बरेली। थाना फरीदपुर क्षेत्र के एक गाव की रहने बाली महिला ने सीने पर तमंचा रखकर बलात्कार करने की शिकायत करते हुए एसएसपी ऑफिस शिकायत पत्र देते हुए कर्रवाही की मांग की है। पीड़ित महिला ने कहा कि दिनांक 29 अप्रैल को समय लगभग रात्रि 12.30 बजे अपने घर पर अकेली थी पति शादी मे गये हुये थे। महिला का आरोप ही की पड़ोसी सुशील कुमार पुत्र पवन कुमार घर की दीवार कूद कर महिला के घर में घुस आया चारपाई पर सो रही थी तब सुशील कुमार ने सीने पर तमंचा रख कर मेरे साथ गलत काम किया और जबरन अप्राकृतिक सम्बन्ध भी बनाये । महिला को डरा धमका कर कहा अगर तुमने मेरी किसी से शिकायत की तो अंजाम बुरा होगा। महिला ने उक्त के डर के कारण घर से बाहर नहीं निकल रही है जिससे उक्त के परिवार वाले लगातार महिला से समझौते का दबाव भी बना रहे हैं धमकी दे रहे है। परिवार वालों को जान माल का खतरा भी बना हुआ है 4 मई को थाने गई थी पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज नहीं की आज एसएसपी ऑफिस पहुंच कर कार्रवाई की मांग की ही।