मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 13.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

डीपॉल स्कूल की हाईस्कूल की अनामिका टॉपर औऱ इंटरमीडिएट में आयशा टॉपर बनी

May 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। आई.सी.एस.ई. बोर्ड के जिले के एकमात्र विद्यालय डी पॉल स्कूल में कक्षा 10 एवं कक्षा 12 का बोर्ड परीक्षा परिणाम आज घोषित हुआ। जिसमें गत वर्षों की भांति इस वर्ष भी कक्षा 10 एवं कक्षा 12 का परिणाम शत प्रतिशत रहा। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में 129 एवं कक्षा 12 में ४० परीक्षार्थी सम्मिलित हुए।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

परीक्षा परिणाम घोषित होते ही विद्यार्थियों में प्रसन्नता की लहर दौड़ गई। कक्षा 10 की बोर्ड परीक्षा में अनामिका प्रथम (96.2%). अक्षांश राज एवं शिव आर्यन द्वितीय (96%) तथा उत्सव मिश्रा तृतीय (95.6%) अंक प्राप्त किये।

कक्षा 12 की बोर्ड परीक्षा में आयशा रईस प्रथम (95.25%), नंदिनी रस्तोगी द्वितीय (94.75%) तथा नितनेम कौर जुनेजा तृतीय (94.5%) अंक प्राप्त किये।विद्यालय के प्रधानाचार्य फादर सिबी कुरियन एवं प्रबंधक फादर अजिन पॉल आवश्यक कार्य से नगर में नहीं हैं

परन्तु वे प्रतिपल परीक्षाफल की प्रतीक्षा में विद्यालय में निर्देश देते रहे एवं परिणाम आते ही फोन पर छात्र/छात्राओं को बधाई दी। विद्यालय की उप-प्रधानाचार्या सिस्टर क्लेरलिट ने उपस्थित छात्र/छात्राओं को मिठाई खिलाई एवं उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दीं।

विद्यार्थियों एवं अभिभावकों ने भी विद्यालय आकर शिक्षक-शिक्षिकाओं को धन्यवाद दिया एवं उनके प्रयासों के लिए आभार व्यक्त किया।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights