मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 13.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

बदायूँ में तीसरे चरण की वोटिंग मंगलवार को, मतदान केंद्रों पर पोलिंग पार्टियां पहुँची

May 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बदायूँ। लोकसभा चुनाव के लिए 7 मई को मतदान होगा। पोलिंग पार्टियां सुबह से रवाना होना शुरू हुई। लोकसभा सीट पर तीसरे चरण में मंगलवार को मतदान होना है। रविवार को चुनावी प्रचार का आखिरी दिन था। रविवार शाम छह बजे के बाद चुनाव प्रचार पर रोक लग गई। साथ ही पोलिंग पार्टियों की रवानगी शुरू हो गई। लोकसभा क्षेत्र में कुल 2117 बूथों पर 20,07,201 मतदाता अपने वोट का इस्तेमाल करेंगे। पुलिस और प्रशासन ने सभी तैयारियां लगभग पूरी कर ली हैं। सुरक्षा व्यवस्था के लिए जिले के साथ ही दूसरे जिले की पुलिस फोर्स और अर्धसैनिक बलों ने यहां डेरा डाल दिया है। इसके साथ ही जिले की सीमाएं बैरियर लगाकर सील कर दी गईं हैं। डीएम मनोज कुमार ने बताया कि चुनाव संपन्न कराने के लिए सुबह से ककराला रोड स्थित मंडी समिति से मतदेय स्थलों के लिए 2117 पोलिंग पार्टियों की रवानिग शुरू हो गई।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उन्होंने बताया कि विधानसभा बिसौली के लिए 455, बिल्सी के लिए 389, सहसवान के लिए 443, बदायूं के लिए 394 पोलिंग पार्टियों की रवानगी की जा रही है। वहीं विधानसभा गुन्नौर के लिए 436 पोलिंग पार्टियां संभल से रवाना हो रही है।- जिले में 408 संवेदनशील और 16 बूथ अतिसंवेदनशील हैं। इन बूथों पर वेबकॉस्टिंग का इंतजाम किया गया है। कलक्ट्रेट में कंट्रोल रूम बनाया गया है। कैमरों की निगरानी में वोट पड़ेंगे। पुलिस के अधिकारियों की कड़ी निगरानी रहेगी। पुलिस और अर्धसैनिक बलों के जवान कड़ी चौकसी रखेंगे। अधिकारियों का दौरा भी ज्यादातर इन्हीं बूथ पर रहेगा। कहीं कोई गड़बड़ी होती दिखती है तत्काल पुलिस-प्रशासन एक्शन में आ जाएगा। यहां बता दें कि बूथ की सुरक्षा में 6000 पुलिसकर्मी, 4000 होमगार्ड, 32 कंपनी अर्धसैनिक बल और छह कंपनी पीएसी लगाई गई है। इसके अलावा 200 महिला कांस्टेबल की तैनाती की गई है। हर विधानसभा क्षेत्र में एक पिंक बूथ बनाया जाएगा। जहां महिलाओं की सुविधाओं के लिए पूरा इंतजाम किया जा रहा है। इस बूथ पर तैनात कर्मी भी महिलाएं ही होंगी। बिसौली, बिल्सी, सहसवान, बदायूं और गुन्नौर विधानसभा क्षेत्र हैं। पांचों विधानसभा क्षेत्र में एक-एक बूथ बनाया जाएगा।

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights