मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 13.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

मतदान हमारा संवैधानिक अधिकार,मतदान अवश्य करें

May 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

बरेली। दरगाह आला हज़रत के मीडिया प्रभारी नासिर कुरैशी ने लोकसभा चुनाव में सभी बढ़-चढ़ कर मतदान करने की अपील की है। उन्होंने कहा कि देश भर में लोकसभा चुनाव चल रहे है। 2 चरणों में चुनाव निपट गए है, जिसमें वोटिंग प्रतिशत काफी कम रहा। तीसरे चरण में बरेली समेत देश के कई जिलों में 07 मई को मतदान होना है।
उन्होंने कहा कि हिंदुस्तान जम्हूरी(लोकतात्रिक) मुल्क है। हमारे मुल्क के संविधान ने हमे वोट डालने का हक़ दिया है ये हमारा संवैधानिक अधिकार भी है। इसलिए मेरी अभी लोगो से अपील है कि लोग इस लोकतंत्र के पर्व में बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए अपने दिल की आवाज़ से अपने वजूद और ताकत का भरपूर इस्तेमाल करते हुए अपने मुल्क,अपने सूबे और ज़िले की तरक़्क़ी व सलामती के लिए वोट ज़रूर दे। उस् उम्मीदवार को अपना वोट दे जो आपका हमदर्द हो,और आपकी हिमायत करते हुए आपसी भाईचारा कायम रखें। आपके हक़ में अपनी आवाज़ बुलंद करे। बिना किसी भेदभाव समाजसेवा के लिए समर्पित हो। किसी भी व्यक्ति के बहकावे में आये बिना जो सबसे मुफीद उम्मीदवार या पार्टी हो,उसका चुनाव करें। व्यवस्था को नकारने से बेहतर है बदलाव का हिस्सा बने। क्योंकि हमारा हर एक वोट कीमती है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights