मुख्य समाचार पर जाएँ
Wednesday, 25 November 2026
SKS24NEWSNational Hindi Digital News Networkख़बर वही, जो सच बताए!
देश की आवाज़स्थानीय खबरें · राजनीति · शिक्षा · खेल
🌙 13.6 °C साफ · बदायूँ
🥇 सोना ₹1,46,220.00 / 10 ग्राम
🥈 चांदी ₹2,20000/ किलो
सुर्खियाँ
Uttar Pradesh

शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ हुए दुर्व्यवहार के संबंध में जिलाधिकारी को दिया ज्ञापन की कार्यवाही की मांग

May 6, 2024By admin0 comments
👁 0 views
WhatsAppImage2026-02-15at42216PM1
previous arrow
next arrow

गाजियाबाद। मैनपुरी शहर में सपा के मुखिया अखिलेश यादव के रोड शो के दौरान समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं के द्वारा देश के वीर पुरुष क्षत्रिय समाज शिरोमणी महाराणा प्रताप की मूर्ति का अपमान कर उनकी वीरता की पहचान क्षत्रिय की आनबान शान तलवार पर सपा का झंडा लगाकर जिस तरह का गलत व्यवहार किया गया है, शिरोमणि महाराणा प्रताप सिंह पंथियों को आहत व अपमानित किया है उससे समाज में काफी नाराजगी है, जिस प्रकार का अपमानजनक व्यवहार शिरोमणि महाराणा प्रताप की प्रतिमा के साथ किया गया है वह बहुत ही अनुचित है शर्मनाक है। महाराणा प्रताप का नाम भारत में ही नहीं बल्कि पूरे विश्व में बहुत ही आदर के साथ लिया जाता है हर वर्ग उनके लिए अपनी आस्था रखता है।

ReferralCodeLLVR11
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-12-28at122820
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2024-06-13at122213
previous arrow
next arrow

उक्त कृत्य की घोर निंदा के साथ प्रदेश के मुखिया योगी आदित्यनाथ से कार्यवाही हेतु जिलाधिकारी के कार्यव्यवस्था के कार्यभार पर कार्य देख रहे सौरभ भट्ट एडीएम फाइनेंस के माध्यम से संस्थाओं को साझा कर ज्ञापन सौंपा गया। इस अपमान जनक कृत्य के लिए ज्ञापन के माध्यम से सद्भावना संरक्षण समिति, अखिल भारतीय राजपूताना, निभा फाउंडेशन, शिक्षा से शिखर तक, व्यापार मंडल, बिग स्माइल फाउंडेशन, पूर्वांचल समिति, प्रयास एक आशा, निभा फाउंडेशन, परमार्थ सेवा संस्थान, उत्थान समिती, सेवा संघ, क्षत्रिय सेवा समिती, शिक्षा से शिखर तक सहित अन्य सामाजिक व्यक्तियों ने इसकी घोर निंदा करते हुए एवं इसके दोषियों को तत्काल पकड़ कर सख्त सजा की मांग की।इस दौरान रनीता सिंह, प्रदीप चौधरी, अनिल जैन, बाल किशन गुप्ता, अनिल सांवरिया, पंडित अशोक भारतीय, राजू छाबड़ा, संजीव लाहोरिया, संदीप बंसल, रजनीश बंसल, सुरेश महाजन, प्रदीप सिसोदिया, निभा श्रीवस्तव, ठाकुर विजेंद्र सिंह भाटी, जयश्री सिन्हा, बीना सिमरन रंधावा, पूनम सिंह, मनोज कुमार, सतेन्द्र सिंह, सीपी सिंह, प्रमोद शिशौदिया, संतोष राणा, अनीता विश्वास, स्वाती चौरसिया, रजनी जोशी, रेहा डिमरी, उषा नेगी, जितेंद्र सिंह, आरती गौर, मोनिका खोसला, रूपाली गुप्ता, ममता , सविता पांडे, सीमा चौहान, रेखा गोयल, महक मारवाह, सोमपाल सिंह भाटी, ऋषिपाल सिंह भाटी, सूरज पाल सिंह, शीशपाल सिंह राणा, अजीत सिंह, राजकुमार सिंह भाटी, नागेंद्र सिंह, जयपाल सिंह, लाखन सिंह, किशन सिंह, संजय सिंह भाटी आदि लोग मौजुद रहे।

दीपक कुमार त्यागी

WhatsAppImage2024-10-20at41111PM1
previous arrow
next arrow
WhatsAppImage2023-04-17at53854PM4
previous arrow
next arrow

यह भी पढ़ें

Home
Live TV
VIDEO NEWS
+ Create
Verified by MonsterInsights